खबरें बिहार

भाजपा जिलाध्यक्ष ने जिले के अपने 41 संगठनात्मक मंडलो में 37 मंडल की सूची जारी कर मंडल अध्यक्षों की घोषणा की

मुजफ्फरपुर। भारतीय जनता पार्टी मुजफ्फरपुर जिला संगठन ने बुधवार को  सत्र 2023- 2026 के लिए जिले के अपने 41 संगठनात्मक मंडलो में 37 मंडल की सूची जारी कर मंडल अध्यक्षों की घोषणा की।
वहीं शेष 1विधानसभा कांटी के 4 मंडल क्रमश: कांटी नगर, कांटी पूर्वी, कांटी पश्चिमी और मड़वन मंडल की घोषणा किसी कारणवश नही की गई। जिसकी जल्द ही घोषणा किए जाने की संभावना है।
इस संबंध में जिलाध्यक्ष रंजन कुमार ने कहा की मंडल अध्यक्षों का चयन कार्यों के मूल्यांकन एवं अगामी चुनाव के दृष्टिकोण से संगठनात्मक मजबूती को ध्यान में रखकर किया गया है. इसमें समाज के सभी वर्गों का समायोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि मंडल अध्यक्ष का चयन सभी विधानसभा के नेता
पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रमुख कार्यकर्ताओं की रायशुमारी एवं प्रदेश नेतृत्व से अनुमति उपरांत उनके निर्देशानुसार किया गया है।
मंडल अध्यक्षों के घोषणा उपरांत मिठनपुरा स्थित एक सभागार में आयोजित अभिनंदन समारोह में भाजपा जिलाध्यक्ष रंजन कुमार एवं जिला प्रभारी रमेश श्रीवास्तव ने सभी मंडल अध्यक्षों को अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ देकर सम्मान किया।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष ने उपस्थित मंडल अध्यक्षों को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन की निचली ईकाई हमारी पार्टी की नींव है और उसी पर हमारी संगठन रूपी इमारत खड़ी है। मंडल की ईकाई रीढ़ हैं जिनका मजबूत होना और सशक्त बनना अतिआवश्यक है।  उन्होंने कहा कि यह सत्र हर मामले में चुनौती भरा सत्र है जिसका सामना करने करते हुए अनूकुल परिणाम प्राप्त करने की महत्वपूर्ण जिम्मेवारी आज आपको दी जा रही है। उन्होंने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि आप सभी संगठन की रचना के अनुरूप दायित्व निर्वहन में अग्रसर रहेंगे।
मौके पर जिला महामंत्री सचिन कुमार, धर्मेंद्र साहु जिला उपाध्यक्ष विशेश्वर शंभु, अंकज कुमार, जिला मंत्री धनंजय झा, नंदकिशोर पासवान, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष भारत रत्न यादव,  जिला प्रवक्ता सत्यप्रकाश भारद्वाज,  जिला मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल, साकेत शुभम सहित रामेश्वर पासवान, राहुल वर्मा, अभिषेक कुमार, बिकाऊ यादव, ललित गुप्ता आदी पार्टी नेता उपस्थित रहे।
*इन्हें मिला मंडल का कमान*
*गायघाट विधान सभा*
कटरा मंडल- गोपाल ठाकुर, गायघाट पूर्वी मंडल- जयप्रकाश गामी, गायघाट पश्चिमी मंडल- विपिन सिंह, बंदरा मंडल- अशोक कुमार सिंह
*औराई विधानसभा*
औराई उत्तरी मंडल- हरिओम कुमार,  औराई दक्षिणी मंडल- संजीत सहनी, कटरा उतरी मंडल- शिशिर कुमार झा
*मीनापुर विधानसभा*
मीनापुर पूर्वी मंडल- हिमांशु गुप्ता, मीनापुर पश्चिमी मंडल- रितुराज,  कफेन मंडल- श्रवण शर्मा
*बोचहां विधानसभा*
बोचहां मंडल- अनिल यादव, अहियापुर मंडल- मनीष कुमार सिंह, मुशहरी मंडल- श्री कुमार सिंह
*सकरा विधानसभा*
सकरा पूर्वी मंडल- रमेश कुशवाहा,
सकरा पश्चिमी मंडल- अर्जुन कुमार, मुरौल मंडल- अशोक भगत
*कुढ़नी विधानसभा*
कुढ़नी मंडल- दीपक कुमार सिंह, मनियारी मंडल- अभिषेक प्रिंस, तुर्की मंडल- प्रमोद चौधरी
*मुजफ्फरपुर नगर विधानसभा*
गरीबनाथ नगर मंडल- धीरज कुमार सिंह,  पूर्वी नगर मंडल- नंदकिशोर ठाकुर, विश्वविद्यालय मंडल- राजन भारद्वाज, पश्चिमी नगर मंडल- अमित रंजन, रामदयालु नगर मंडल- परिमल कुमार
*बरूराज विधानसभा*
मोतीपुर नगर मंडल- विकास कुमार राय,
मोतीपुर ग्रामीण मंडल- प्रशांत कुमार, बरूराज मंडल- श्याम बाबू कुशवाहा, कथैया मंडल- दिलीप महतो
*पारू विधानसभा*
पारू मंडल- राजेश कुमार ओझा,
सरैया पूर्वी मंडल- खेमचंद्र कुशवाहा, सरैया पश्चिमी मंडल- सुनील कुमार द्विवेदी
*साहेबगंज विधानसभा*
साहेबगंज नगर मंडल- विवेक कुमार गुप्ता, साहेबगंज पूर्वी मंडल- मणी रौशन सिंह, साहेबगंज पश्चिमी मंडल- राजदेव सहनी, देवरिया मंडल- हरे कृष्ण
जाफरपुर मंडल- नवीन श्रीवास्तव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *