खबरें बिहार

केवल सरकार और कानून से नही हो पर्यावरण संरक्षण समाज को आगे आना होगा-रामकुमार

–आरबीबीएम मे पर्यावरण संरक्षण पर हुआ सेमिनार
मुजफ्फरपुर (जनमन भारत संवाददाता)। रामबृक्ष बेनीपुरी महिला महाविद्यालय और पर्यावरण संरक्षण गतिविधि उत्तर बिहार के संयुक्त तत्वावधान मे एक पेङ देश के नाम विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया गया।
   मुख्य वक्ता आरएसएस के सह क्षेत्र प्रचारक रामकुमार ने कहा कि केवल सरकार और कानून के सहारे पर्यावरण का संरक्षण नही हो पायेगा इसमे समाज को आगे आना होगा अपना दायित्व निभाना होगा।त्याग पूर्वक उपभोग पर्यावरण संरक्षण करने में अहम भूमिका निभा सकता है। तीन पी पेड़,पानी और प्लास्टिक के दुरूपयोग से हमे बचना होगा हम दस पेङ काटते है तो सौ पेङ लगाये,जितने पानी की आवश्यकता हो उतना ही इस्तेमाल करे और पानी को दूषित होने से बचाये साथ प्लास्टिक की जगह ठोंगा और झोला का प्रयोग करें।पुरे विश्व मे आज गर्मी बढने से ग्लेशियर पिघलने का खतरा और ग्लेशियर पिघलने के बाद पृथ्वी के जलमग्न होने का खतरा इसे पेङ और पर्यावरण ही रोक सकता है।एक पेङ दस पुत्र के समान है।
   आरएसएस के विभाग संघचालक चंद्रमोहन खन्ना चन्नी ने विषय प्रवेश कराते हुए बताया कि पर्यावरण संरक्षण हमारी सनातन संस्कृति रही है। प्रांत संयोजक पर्यावरण संरक्षण गतिविधि उत्तर बिहार सुधांशु मिश्रा ने अपने व्याख्यान में कहा की यदि हम जितनी आवश्यकता है उतनी ही हम प्रकृति से लेते है तो पर्यावरण संरक्षण संभव है हमें उपभोक्ता वादी प्रवृत्ति को नियंत्रित करना होगा।
  कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य डॉ ममता रानी ने कहा की मनुष्य को पुरे जीवन मे 16 पेङ इतनी लकङी की आवश्यकता होती है उतना या इससे ज्थादा हमे पेङ अवश्य लगाना चाहिए साथ ही छोटी छोटी बातें पर्यावरण के संरक्षण में अहम भूमिका निभा सकती है। एक पौधा लगाने का संकल्प पर्यावरण को बचाने में सहायक बन सकता है।
वहीं कार्यक्रम के दौरान कर्नल बॉबी जसरोटिया ने अग्निवीर भर्ती मे महिलाओं के बारे में बारिकी से जानकारी दी और सीधे किसी भी जानकारी के लिए अग्निवीर के ऑफिशियल साइट पर जानकारी बात कही और छात्राओं को सेना और पुलिस में भर्ती के लिए प्रोत्साहित किया।
  मंच संचालन राजनिति विभाग की सहायक प्राध्यापक डॉ अंजू सिंह एवं  धन्यवाद ज्ञापन वनस्पति विज्ञान विभाग की अध्यक्ष डॉ पूजा शेखर ने किया।
कार्यक्रम के दौरान एनएसएस वोलन्टियर स्मृति सुमन,फशीहा अंजुम,प्रसंशा,शाहीन परवीन और नंदिनी को स्पेशल कैंप में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रमाण पत्र भी दिया गया।साथ ही अंग्रेजी ऑनर्स की छात्रा स्मृति सुमन के द्वारा रचित पुस्तक स्मृति: अभिव्यक्ति की पूर्ति का विमोचन भी किया गया। मौके पर डॉ सोनल,डॉ रेणुबाला,डॉ सुनीता  कुमारी,डॉ विदिशा मिश्रा,डॉ शिवांगी प्रभात,डॉ मीनू,डॉ मंजुलश्री,डॉ अभय कुमार,डॉ अपूर्व,डॉ विनीता,डॉ नीलू सहित कई शिक्षक और सैकङो छात्राऐ मौजूद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *