

–जटाटवी गलकज्वल्ल से गुंजा साहूपोखर
–निगमकर्मी को किया गया सम्मानित
मुजफ्फरपुर (जनमन भारत संवाददाता)। साहूपोखर पूजा समिति और भारतीय सेवा दल की ओर से साहूपोखर पर 5100 दीप जलाकर,शिव और मां गंगा की आरती और त्रिपुरासुर का वध पुतला दहन की तौर पर किया गया।
सर्वप्रथम मां गंगे और शिव की आराधना व पूजा अर्चना कर मां गंगा शिव आरती और शिव तांडव स्त्रोत जटाटवी गलकज्वल्ल से भव्य महाआरती का आयोजन हुआ वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूरे विधि विधान से आचार्य पंडित अजय झा,पंडित राकेश तिवारी,पंडित रमण मिश्रा और पंडित राजेन्द्र झा ने पूजा कराया और इसके बाद प्रसाद का भी वितरण किया गया तदोपरांत निगमकर्मीयो का सम्मान अंगवस्त्र और मोमेंटो देकर किया गया उसके बाद भारतीय सेवा दल की ओर से पुतला दहन किया गया।
पूजा समिति संयोजक प्रभात कुमार ने बताया कि कार्यक्रम संयोजन मे साहूपोखर पूजा समिति और भारतीय सेवा दल का प्रमुख योगदान रहा।श्री कुमार ने कहा कि 501 दीप से देव दिपावली 2014 मे किया था आज 5001 जला अगले वर्ष इससे भी अधिक दीप साहूपोखर पर जलेगा।कार्तिक पुर्णिमा के दिन देवता धरती पर दिवाली मनाने आते है जिसे लेकर यह आयोजन किया जाता है साथ आज ही के दिन महादेव शिव ने त्रिपुरासुर का अंत कर देवताओं और मानव को इसके कोप से बचाया था।
कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि पुर्व मंत्री सुरेश कुमार शर्मा,चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष श्यामसुंदर भीमसेरिया,पुर्व अध्यक्ष पुरुषोत्तम लाल पोद्दार,पुर्व मेयर वर्षा सिंह,सुरेश कुमार,शिवशंकर साहू,निर्मला साहू,सेवा दल के अध्यक्ष विक्रम साहू,संजीव गुप्ता,राजेश महतो उर्फ हनुमान,सन्नी महतो,जितेंद्र ठाकुर,मनीष कुमार सोनी,धीरज सिन्हा,तारा गुप्ता,मनीष कुमार,रौशन महतो,आकाश चौधरी,साकेत शुभम,पवन महतो,प्रमोद महतो,रंजीत महतो,संतोष महतो सहित हजारों लोग मौजूद रहे।