खबरें बिहार

भाजपा ने लैप्रोसी मिशन हॉस्पिटल में दिव्यांगजनों के बीच निःशुल्क उपकरण वितरण कर उन्हें सम्मानित किया

मुजफ्फरपुर (जनमन भारत संवाददाता)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर 17 सितम्बर से देश भर में चल रहे भाजपा के सेवा पखवाड़ा अभियान के तीसरे दिन सोमवार को जिला भाजपा ने लैप्रोसी मिशन हॉस्पिटल में दिव्यांगजनों के बीच निःशुल्क उपकरण वितरण  कर उन्हें सम्मानित किया।
भाजपा जिलाध्यक्ष रंजन कुमार के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओ ने भाजपा एवं लैप्रोसी मिशन हॉस्पिटल के सहयोग से 11 दिव्यांगजनों के बीच ट्राइसाईकल, व्हील चेयर, श्रवण यंत्र, एवं बैशाखी का वितरण किया साथ ही उन सभी को फल व दैनिक उपयोग की वस्तु भेंट की ।
मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष रंजन कुमार ने कहा दिव्यांग होना अभिशाप नही बल्कि ईश्वरीय देन है, चाहकर भी कोई दिव्यांग नहीं होना चाहता है। दिव्यांगजनो को अनेक समस्याओं से रोजाना दो चार होना पड़ता है।
उन्होंने कहा कि हमारे दिव्यांग भाइयों की पीड़ा को महसूस कर उनके उत्थान के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कई कार्य किये हैं और योजनाओं का संचालन कर रहें हैं। कहा कि सुगम्य भारत अभियान के तहत दिव्यांगजन सशक्तीकरण के माध्यम से दिव्यांगजनों के जीवन में कई सकारात्मक परिवर्तन आएं हैं। प्रधानमंत्री ने दिव्यांगजनों पर होने वाले अत्याचार से जुड़े नियमों को सख्त किया है। दिव्यांगों की नियुक्ति के लिए विशेष अभियान चलाए। सरकारी नौकरियों में दिव्यांगों के लिए आरक्षण 3% से बढ़ाकर 4% कर दिया है। उच्च शिक्षा संस्थानों में दाखिले के लिए भी दिव्यांगों का आरक्षण 3 प्रतिशत से बढ़ाकर 5 प्रतिशत कर दिया गया है। मोदी सरकार ही है जिसने पहली बार दिव्यांगजनों के अधिकारों को स्पष्ट करने वाला कानून लागू किया।
भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि
यह बात आज सभी को समझने की जरूरत है, इसलिए समाज में हमारे बीच रहने वाले दिव्यांगों से हमको प्रेम करते हुए उनका सम्मान एवं यथायोग्य मदद करना चाहिए।
इस अवसर पर मुख्य रूप से
जिला मंत्री संजीव झा, महिला मोर्चा महामंत्री रीता पराशर, बाॅबी कुमारी, मंडल अध्यक्ष आनंद प्रकाश मींटू, मीडिया प्रभारी धनंजय झा, मोर्चा अध्यक्ष फेकू राम, भाजयुमो उपाध्यक्ष अमरेश कुमार विपुल,
अमित राठौड़, प्रकोष्ठ संयोजक आनंद कृष्ण, चंदेश्वर पासवान,  शांतनु शेखर, अंकज कुमार, कृष्ण मुरारी प्रसाद की उपस्थिति रही। कार्यक्रम की जानकारी जिला प्रवक्ता सिद्धार्थ कुमार ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *