खबरें बिहार

23 सितंबर को पटना में फ्रंट का राज्य कार्यकारिणी की बैठक

 –फ्रंट द्वारा समारोह पूर्वक मनाई जाएगी राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की जयंती
मुजफ्फरपुर (जनमन भारत संवाददाता)। भूमिहार ब्राह्मण समाजिक  फ्रंट का राज्य कार्यकारिणी व जिला अध्यक्षों की बैठक आगामी 23 सितंबर को अदिति कम्युनिटी हॉल, सिंन्हा लाइब्रेरी रोड, पटना में आहूत  की जाएगी। उक्त आशय का निर्णय सोमवार को फ्रंट के मुजफ्फरपुर स्थित कैंप कार्यालय में संपन्न हुए राज्य कोर कमेटी की बैठक में ली गई। बैठक की अध्यक्षता फ्रंट के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व मंत्री सुरेश शर्मा ने किया।
                    इस मौके पर बैठक में लिए गए निर्णय की जानकारी देते हुए फ्रंट के कार्यकारी अध्यक्ष पूर्व मंत्री अजीत कुमार ने बताया की फ्रंट के द्वारा उस दिन राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर का जयंती समारोह पूर्वक मनाया जाएगा। साथ ही बैठक में राज्य स्तर पर चलाए जा रहे सदस्यता अभियान की समीक्षा एवं संगठन विस्तार पर चर्चा होगी। उन्होंने कहा की बैठक में आगामी 25 दिसंबर को मुजफ्फरपुर में होने वाले फ्रंट के महाकुंभ की तैयारी तथा आगामी विधानसभा के उपचुनाव व नगर निकाय के चुनाव में फ्रंट की भूमिका पर भी चर्चा किया जाएगा।
                   इस अवसर पर कोर कमेटी की बैठक में पूर्व मंत्री अजीत कुमार के अलावा फ्रंट के कार्यकारी अध्यक्ष सुधीर शर्मा, कोषाध्यक्ष पीएन सिंह आजाद, महासचिव धर्मवीर शुक्ला, अशोक सिंह, संजीत ठाकुर, सचिव लक्ष्मी नारायण सिंह, अवधेश प्रसाद सिंह, शिशिर  कौंडिल्य आदि प्रमुख लोग शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *