खबरें बिहार

आगामी 5 नवंबर को देश के गृह मंत्री अमित शाह की रैली ऐतिहासिक रैली होगी: मनीष कुमार

मुजफ्फरपुर (वरुण कुमार)। आगामी 5 नवंबर को देश के गृह मंत्री अमित शाह की रैली ऐतिहासिक रैली होगी।

भाजपा जिला उपाध्यक्ष मनीष कुमार ने कहा कि पताही हवाई अड्डा के मैदान में 5 नवंबर को होने वाली रैली ऐतिहासिक होग जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं एवं आम लोगों के उत्साह को देखते हुए कहा जा सकता है कि यह रैली ऐतिहासिक रैली होगी।

उपाध्यक्ष मनीष कुमार ने कहा कि केंद्र सरकार के कार्यों का जो उपलब्धि रहा है। उससे लोग काफी उत्साह है। गरीबों को मुफ्त अनाज हो, अयोध्या में प्रभु श्री राम के मंदिर का निर्माण हो या भारत जैसे कृषि प्रधान देश में किसानों का सम्मान निधि हो। इन सब से समाज के सभी वर्ग के लोगों में जनसभा को लेकर जबरदस्त उत्साह है।

उपाध्यक्ष मनीष कुमार ने कहा की जनसभा में भाग लेने के लिए भाजपा नेताओं द्वारा जहां भी जनसंपर्क कर लोगों को आने के लिए आमंत्रित किया जा रहा है। वहां लोगों में काफी उत्साह है। इस उत्साह को देखते हुए लोकतंत्र के जननी की धरती पर ऐतिहासिक जनसभा होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *