खबरें बिहार

शिव भक्तों की सेवा में कार्यकर्ता तन मन धन से लगे रहे, यही सच्ची भक्ति है: गिरिराज सिंह

मुजफ्फरपुर (जनमन भारत संवाददाता)। गिरिराज सिंह फैन्स क्लब की ओर से ओरिएंटल क्लब में कांवरिया सेवा शिविर का उद्धाटन अनुमंडलाधिकारी पश्चिमी ब्रजेश कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया।

वही केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने वर्चुअल माध्यम से क्लब के सदस्य और शिव भक्तों को संबोधित करते हुए कहा कि करीब 15 से क्लब के सदस्यों द्वारा सेवा शिविर लगाया जाता है। जिसमें कांवरिया लोगों के लिए गर्म पानी, नींबू, चाय शरबत और रात्रि विश्राम की व्यवस्था की जाती है। साथ ही विशेष डाक कांवरिया बम के लिए रात्रि 8 बजे से सुबह तक विशेष सुविधा प्रदान की जाती है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं के हौसले को बढ़ाते हुए कहा कि इनके कार्य की जितनी भी सराहना की जाए, वह कम है। उन्होंने सेवा शिविर के उद्घाटन में नहीं आने पर दुख जताया और कहा कि वह खुद सशरीर वहां उपस्थित नहीं है। लेकिन उनके कार्यकर्ता शिव भक्तों की सेवा में दिन रात लगे हुए हैं। इससे उन्हें अपार हर्ष है।

वही अनुमंडलाधिकारी पश्चिमी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि गिरिराज सिंह फैंस क्लब का कार्य सराहनीय है। इससे जिला प्रशासन के साथ ही कांवरिया भक्तों को भी विशेष मदद मिलेगी। जिला प्रशासन द्वारा फकुली से लेकर बाबा के दरबार तक सुरक्षा के साथ ही स्वास्थ्य संबंधी व्यवस्था भी की गई है। जिन शिव भक्तों को स्वास्थ्य संबंधी समस्या है उनके लिए शिविर में उचित प्रबंध किया गया है। साथ ही जगह-जगह पर शिव भक्तों के लिए सुरक्षा व्यवस्था भी की गई है। जिला प्रशासन द्वारा एक ऐप भी बनवाया गया है। जिसके जरिए शिव भक्त बाबा का दर्शन कर सकते हैं। हम लोग शिव भक्तों का विशेष ध्यान रख रहे हैं ताकि उन्हें बाबा के दरबार में जल चढ़ाते समय किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो। उन्होंने कांवरिया बंधुओं सहित सभी सेवा शिविर से आग्रह किया कि वह जिला प्रशासन द्वारा दी जा रही सुविधा अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाए।

क्लब के संरक्षक देवांशु किशोर ने कहा कि पिछले 15 वर्षों से कांवरिया शिविर लगाया जा रहा है। इस वर्ष भी इसका आयोजन शिव भक्तों द्वारा किया जा रहा है। जिसमें सभी तरह की सुविधा उपलब्ध है। हम लोगों ने कांवरिया भक्तों के लिए दवा, नाश्ता, भोजन की व्यवस्था की है। जो पूरी रात सेवा कार्य करता रहेगा।

क्लब के प्रदेश अध्यक्ष अधिवक्ता राजीव कुमार ने सभी अतिथियों का स्वागत पुष्प गुच्छऔर अंग वस्त्र देकर किया। इस अवसर पर भाजपा नेता डॉ अशोक शर्मा, अधिवक्ता अंजू रानी, सामाजिक कार्यकर्ता पवन कुमार, होटल जेके रेसीडेंसी के निदेशक मो. जमीर खान, प्रभात कुमार, डॉ. विनायक के अलावा हरेराम मिश्रा, शंभू शरण ठाकुर, विकास गुप्ता रोशन कुमार सिंह, विरेंद्र कुमार, चंदन कुमार, शंभू कुमार समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *