खबरें बिहार

आम आदमी पार्टी की बिहार के सभी जिला एवं प्रखण्डों में चलेगा सदस्यता अभियान – आप

पटना (जनमन भारत संवाददाता)। बिहार आम आदमी पार्टी की सक्रिय कार्यकर्ताओं एवं प्रदेश से लेकर  जिला स्तर तक के पदाधिकारियों की जूम बैठक पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुई।बैठक के दौरान लोगो ने एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं देते हुए पंजाब की जीत की बधाइयां दी।
 पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज कुमार ने बिहार प्रभारी, विधायक संजीव झा द्वारा प्रेषित संदेश कार्यकर्ताओं को अग्रसारित करते हुए  बिहार में सदस्यता अभियान जल्द शुरू किए जाने का प्रस्ताव रखा जिसे उपस्तिथ प्रदेश और जिला के नेताओ ने ध्वनिमत से पारित करते हुए बिहार में जिला एवं प्रखंड स्तर पर सदस्यता अभियान शुरू करने का निर्णय लिया।
प्रदेश स्तरीय सदस्यता अभियान  प्रदेश कार्यालय से प्रदेश जिला पर्यवेक्षको, जिला प्रभारियों और पूर्व अनुभवी जिलाध्यक्षो के सहयोग से संचालित किया जाएगा।इसके लिये प्रदेश कार्यालय को अपग्रेड किया जा रहा है। सदस्यता अभियान को सुचारू रूप से चलाने के लिये अगले सप्ताह कॉमन टॉल फ्री नंबर ,कॉमन बैनर डिजाइन,प्रमाणित सदस्यता रसीद भी जारी किया जाएगा।”
आज की जूम बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश के मुख्य प्रवक्ता डॉ.शशिकांत,प्रदेश प्रवक्ता गुलफिशा यूसुफ, डॉ.हेमनारायण विश्वकर्मा,सोशल मीडिया   प्रदेश प्रभारी मो. तुफाइल, वरिष्ठ नेता वीपी सिंह,डॉ.पंकज गुप्ता, श्रीमति रागिनीलता सिंह,उमा शंकर गुप्ता,अशोक सिंह अशोक यादव, संजय कुमार  मयंक, श्रीशिव सत्य प्रभाकर, मनोज यादव, सुधीर पासवान, उमेश्वरसिंह ‘मुनि’,पृथ्वीराज, सोहन झा, संजय सिंह सैनिक, दिलीप कुमार जान,आशीष कुमार, अरविंद कुमार पंकज, सरदार महेंद्रपाल सिंह,विनय यादव,प्रदीप सोनी,प्रमोद सुमन,सन्नी कुमार सहित सैकड़ों कार्यकर्ता और पदाधिकारी थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *