खबरें बिहार

दोपर्दी मुर्मू के राष्ट्रपति बनने पर आरबीबीएम मे मनी होली-दिवाली एक साथ

–ढोल-ताशा बजाकर और दीप जला व मिठाई खिलाकर किया खुशी का इजहार
–आदिवासी महिला के राष्ट्रपति बनने से विश्व मे भारत के सभ्यता और संस्कृति का बढा मान-डाॅ ममता रानी
मुजफ्फरपुर (जनमन भारत संवाददाता)। रामवृक्ष बेनीपुरी महिला महाविद्यालय मे द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति बनने पर शिक्षको और छात्राओ ने एक साथ एक दुसरे को अबीर-गुलाल लगाकर,दीप जलाकर,ढोल-ताशा बजाकर और मिठाई खिलाकर एक साथ होली और दिवाली मनाया।छात्राओ के हाथो मे खुशी के साथ राष्ट्रपति मुर्मी की तस्वीर लेकर भारत माता  की जय और महिलाओ का सम्मान भारत की पहचान के खूब नारे भी लगाये।
     प्राचार्य डाॅ ममता रानी ने कहा कि देश मे पहली बार आदिवासी समाज से आनेवाली एक साधारण परिवार की महिला को देश के सर्वोच्च पद पर आसीन होने से हम महिलाओ का मान बढा है हम सब सब अहलादित है।भारत सदा से महिलाओ को पूजता आया है हम देश को भारत माता कहते है और आदिवासी महिला के राष्ट्रपति चुने जाने से महिलाओ का सम्मान भारत की सभ्यता और संस्कृति का भी मान पूरे विश्व मे बढा है।
    इस दौरान डाॅ मधु सिंह,डाॅ रेणुबाला,सुनीता कुमारी,अंजु सिंह,रेशमा सिंह,अंकिता सिंह,अपूर्व कुमार,चितरंजन कुमार,रूपम कुमारी,अनिमा कुमारी,चेतना सिंह,प्रधान सहायक संजय कुमार पांडे,लेखापाल अर्चना सिन्हा,उपेन्द्र कुमार,प्रमोद कुमार सहित सैकङो छात्राऐ मौजूद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *