खबरें बिहार

द्रौपदी मुर्मू की जीत, प्रधानमंत्री के सबका विकास के उद्देश्य का सार्थक और सकारात्मक परिणाम:रंजन

मुजफ्फरपुर (जनमन भारत संवाददाता)। देश के नए राष्ट्रपति के रूप में द्रौपदी मुर्मू की जीत, आजादी के बाद से अब तक उपेक्षित रहे आदिवासी समाज को मुख्यधारा की राजनीति में लाने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबका विकास के उद्देश्य का सार्थक और सकारात्मक परिणाम का फल है। इसी के साथ भाजपा ने उपेक्षित वर्ग को देश का सबसे शीर्ष पद पर बैठा कर अपने नारे “सबका साथ,सबका विकास” को नारे से जीवंतता प्रदान किया है। उक्त बातें जिला भाजपा अध्यक्ष रंजन कुमार ने गुरुवार को शहीद खुदीराम बोस स्मारक स्थल पर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ राष्ट्रपति पद की जीत के बाद निकली शोभायात्रा के समापन और दीपको उत्सव का जश्न मनाते हुए कार्यकर्ताओं से कही।
उन्होंने इस ऐतिहासिक कार्य और जीत के लिए जिला भाजपा की ओर से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा ही एक मात्र ऐसी पार्टी है जिसने पहले देश को विश्व में एक महत्वपूर्ण सामरिक शक्ति के रूप में स्थापित करने वाले डा कलाम को राष्ट्रपति बनाया और आज आजाद भारत के इतिहास में सबसे अपेक्षित आदिवासी समाज से एक कर्मठ महिला को राष्ट्रपति बनाने का मार्ग प्रशस्त किया।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री के रूप में मोदी जी का कार्यकाल इतिहास के पन्नों में सुनहरे अक्षरों से देश और देशवासियों के हित के लिए कड़े फैसले लेने वाले नेता के रूप में तो अब तक उपेक्षित रहने वाले वर्ग को साथ लेकर चलने वाले उन्हें सफल बनाने वाले युगपुरुष के रूप में लिखा जाएगा। भाजपा की सरकार में हमेशा ही समस्याओं के समाधान पर काम किया जाता है।
शोभा यात्रा जुरन छपरा स्थित जिला भाजपा कार्यालय से जिलाध्यक्ष रंजन कुमार के नेतृत्व में निकला जो विभिन्न मार्गो से होते हुए शहीद खुदीराम बोस स्मारक स्थल पर सभा में तब्दील हो गया। स्मारक स्थल पर सभी भाजपा नेताओं ने दीप जला कर दीपोंत्सव मनाया।इस दौरान पार्टी के कुढ़नी के पूर्व विधायक केदार गुप्ता, महिला मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य डा ममता रानी, जिला महामंत्री धर्मेंद्र साहू, उपाध्यक्ष हरिमोहन चौधरी, निर्मला साहू, जिला मंत्री संतोष साहेब,संजीव झा,प्रवक्ता राजीव कुमार, आलोक राजा, धनंजय झा, सुजीत कुमार, फेकू राम,अनिल कुमार सिंह,आनंद किशोर,संजय कुमार,विजय पांडे,मनोज नेता, नंद किशोर पासवान,सिद्धार्थ कुमार,राजा सिंह, संजय ओझा, श्लोक कुमार, गोविंद कुमार,विकास चौबे इत्यादि  शामिल रहे। जानकारी जिला मिडिया प्रभारी सम्राट कुमार ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *