खबरें बिहार

भूमिहार ब्राह्मण समाजिक फ्रंट का एक दिवसीय कार्यशाला संपन्न

–भूमिहार ब्राह्मण समाजिक फ्रंट का एक दिवसीय कार्यशाला संपन्न
 –सम्मानित किए गए 150 से अधिक नव निर्वाचित जनप्रतिनिधि
मुजफ्फरपुर(जनमन भारत संवाददाता)। समाज को संगठित करने , एक दूसरे का सहायक बनने एवं पुरखों के विरासत को पुनर्स्थापित करने के संकल्प के साथ ही भूमिहार ब्राह्मण समाजिक फ्रंट का एक दिवसीय कार्यशाला शुक्रवार को संपन्न हुआ।
                             स्थानीय खबरा स्थित  रेणुका पैलेस के हॉल में संपन्न हुए कार्यशाला का उद्घाटन राज्य के पूर्व मंत्री व फ्रंट के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश शर्मा कार्यकारी अध्यक्ष पूर्व मंत्री अजीत कुमार सहित फ्रंट के कई वरिष्ठ नेताओं ने दीप प्रज्वलित कर संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर नेताओं ने बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री श्रीकृष्ण सिंह के तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दिया।  कार्यशाला को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री सुरेश शर्मा ने कहा कि आज हमारा समाज हर दृष्टिकोण से सबल है , फिर भी हमारी राजनैतिक रूप से उपेक्षा हो रही है। इसका मुख्य वजह आपसी कटुता है। जिस रोज हम इससे भूल कर एकजुट हो जाएंगे , उस रोज हमें कोई प्रासत नहीं कर सकता है। आज समय आ गया है कि हम अपनी एकजुटता को कायम करें और फिर पुरखों के राह चलकर समाज का नेतृत्व प्रदान करें।
मौके पर कार्यशाला को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री अजीत कुमार ने कहा की भूमिहार ब्राह्मण समाजिक  फ्रंट सामाजिक उत्थान  एवं राजनैतिक सम्मान के लिए कटिबद्ध है। फ्रंट के द्वारा समाज को सशक्त एवं संघर्षशील बनाने के लिए राज्य स्तर पर अभियान शुरू कर दिया गया है। अगले वर्ष 2022 में एक लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य फ्रंट ने निर्धारित किया है। हम 31 जनवरी तक पंचायत स्तर पर संगठन तैयार कर, गांव गांव तक फ्रंट का सदस्यता अभियान पहुंचा देंगे। उन्होंने समाज के नौजवानों से इस अभियान को आगे बढ़ाने का आवाहन करते हुए कहा कि आप हमारी ताकत है। हम हर हालत में आपके माध्यम से एक बार पुनः अपने पुरखों के  विरासत को पुनर्स्थापित करेंगे।   उन्होंने कहा कि हमारा फ्रंटना  किसी से दोस्ती ना किसी से बैर के  सिद्धांत पर आगे काम करेगा । उन्होंने कहा कि जो मुझे सम्मान देगा हम उसका साथ देंगे।
कार्यशाला को संबोधित करते हुए प्रदेश महासचिव धर्मवीर शुक्ला ने कहा कि हमारा लक्ष्य समाज के गरीब लोगों का उत्थान व सम्मान बढ़ाना है। फ्रंट अगले वर्ष मार्च से समाज के गरीब मेधावी छात्रों के लिए मुफ्त कोचिंग व्यवस्था करेगी, ताकी गरीब परिवार  के बच्चे भी  मुख्यधारा जुड़ सके।  कार्यशाला को संबोधित करते हुए फ्रंट के कोषाध्यक्ष पीएन सिंह आजाद ने अगले वर्ष के कार्य योजना का विस्तृत प्रारूप कार्यशाला में प्रस्तुत किया। कार्यशाला को प्रोफेसर अरुण कुमार ,डॉक्टर हरेंद्र कुमार ,शांति स्वरूप शर्मा उर्फ माधव जी , विजय चौधरी ,वर्षा रानी, जिला पार्षद फनीष कुमार,आभा ठाकुर, राजीव कुमार ,कुंदन कुमार सिंह ,अनीश शाही ,प्रियदर्शनी शाही ,विनोद कुमार सिंह, अर्चना कुमारी, मुकेश ओझा, विपिन शाही, निर्मला देवी आदि ने संबोधित किया।
 इस मौके पर भूमिहार समाज के पंचायत चुनाव में निर्वाचित 150 से अधिक जिला परिषद के सदस्य, मुखिया, पंचायत समिति सदस्य, सरपंच ,पंच, वार्ड सदस्य को अंग वस्त्र दे कर उन्हें फ्रंट की ओर से सम्मानित किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता फ्रंट के जिला अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने किया।
                       कार्यशाला में सभी
 नव मनोनीत जिला कार्यकारिणी के सदस्य एवं प्रखंड अध्यक्षों को प्रदेश अध्यक्ष द्वारा मनोनयन पत्र  दिया गया।
         कार्यशाला के अंत में वर्ष 2021 में भूमिहार समाज के दुर्घटना एवं अन्य कारणों से दिवंगत हुए पप्पू देव सहित अन्य सभी लोगों को 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। धन्यवाद ज्ञापन फ्रंट के संगठन सचिव मुखिया अवधेश सिंह ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *