खबरें बिहार

ब्राह्मण समाज आत्ममंथन का कार्यक्रम संपन्न हुआ, स्वाभिमान की रक्षा पर सभी लोगों ने अपना -अपना विचार व्यक्त किया

मुजफ्फरपुर (जनमन भारत संवाददाता)। शुक्रवार को ब्राह्मणजनों की उपस्थिति में  सत्संग नगर सुमंगलम में ब्राह्मण समाज आत्ममंथन का कार्यक्रम संपन्न हुआ। जिसमें उत्तर बिहार के जाने-माने समस्त ब्राह्मणजन उपस्थित होकर अपना अपना विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में  समाज के उत्थान एवं स्वाभिमान की रक्षा पर सभी लोगों ने अपना -अपना विचार व्यक्त कियें।

कार्यक्रम का संयोजन आध्यात्मिक गुरु   पंडित कमलापति त्रिपाठी’प्रमोद’ ने किया। बैठक में ब्राह्मण समाज के उत्थान एकजुटता मान सम्मान एवं स्वाभिमान की रक्षा विषय पर सभी लोगों ने अपना अपना  विचार रखा।  संघे शक्ति कलियुगे की अवधारणा को जिस प्रकार से सिद्ध करते हुए एकजुटता दिखाएं, वह अतुलनीय है। हस्ताक्षर सूची में सैकड़ों ब्राह्मणजनों का हस्ताक्षर अंकित है, जो गर्व का विषय है। यह सिद्ध करता है कि ब्राह्मण समाज आज भी एक है और अपने सनातन धर्म  के प्रति समर्पित है। सभा की अध्यक्षता पंडित सुनीता तिवारी, संचालन अवनीश  कुमार तिवारी सह कथा वाचक विशेकर मिश्रा तथा धन्यवाद ज्ञापन परशुराम झा ने किया।

 

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों में आचार्य सुजीत शास्त्री (मिट्ठू बाबा), पंडित धीरज झा धर्मेश , पंडित प्रभात मिश्रा पंडित दिवाकर उपाध्याय ,गुड्डू पांडे ,प्रमोद ओझा, पंकज तिवारी जसौलीवाला, अभिमन्यु पांडे, रणजीत तिवारी ,आलोक उपाध्याय ,नीरज प्रकाश, प्रमोद चौबे, कमलेश कांत गिरी, धर्मेंद्र मिश्रा ,पशुपति नाथ चौबे ,अशोक ओझा ,धर्मेंद्र तिवारी ,सतीश पांडे ,संजय पांडेय,सुनील पांडे ,सुनील मिश्रा, नितेश दुबे ,नकुल ओझा, अखिलेश तिवारी ,कुंदन तिवारी, सुशांत दुबे अंशु पांडे, कंचन कुमार झा, ऋषिकेश उपाध्याय, दीपक तिवारी, संजय पांडे, दिनेश कुमार झा, ज्ञानेश्वर, विकास उपाध्याय, भोला तिवारी, सोनू मिश्रा, डॉक्टर धनंजय झा ,रंजीत पांडेय, दिनेश कुमार झा आदि उपस्थित हुए तथा आगामी बैठक के लिए संकल्पित हुए।आयोजनकर्ता पंडित कमलापति त्रिपाठी प्रमोद ने सफल आयोजन के लिए सभी जनों का आभार व्यक्त किया एवं धन्यवाद दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *