खबरें बिहार

महापुरुषों का सम्मान भाजपा की पहचान-प्रभात मालाकार

–कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न दिये जाने पर पीएम मोदी का जताया आभार
–जाति या पार्टी देखकर नही ब्लकि योगदान के आधार पर भाजपा देती है सम्मान
मुजफ्फरपुर (वरुण कुमार)। पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर को मरणोपरांत भारत रत्न दिये जाने पर भाजपा प्रदेश सह मीडिया प्रभारी प्रभात मालाकार ने कहा की महापुरुषो का सम्मान ही भाजपा की पहचान है।भाजपा किसी जाती या पार्टी देखकर सम्मान नही देती ब्लकि जिन्होने भारतवर्ष को अपने संघर्षो से राज्य या राष्ट्र स्तर पर अपनी भूमिका निभायी है उन्हे सम्मान देने का काम किया है।
  गुदरी के लाल कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न मिलने से बिहार के सभी जिलेवासी और सभी बिहारियों के लिये आज महोत्सव का दिन है सभी के यहां आज होली-दिवाली एक साथ मन रही है।मै इसके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का और भारत सरकार का आभार प्रकट करता हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *