खबरें बिहार

जिले में उर्वरक के लिए हाहाकार: शंभू शरण ठाकुर

मुजफ्फरपुर (जनमन भारत संवाददाता)। भगवानपुर स्थित स्वामी सहजानंद स्मृति किसान भवन में संगठन के जिला पदाधिकारियों की बैठक संगठन के जिला अध्यक्ष शंभू शरण ठाकुर की अध्यक्षता में की गई। सर्वसम्मति से सभी पदाधिकारियों ने जिले में उर्वरक यूरिया एवं अन्य खाद के किल्लत पर चिंता व्यक्त की। जिले में  आवश्यकता से काफी कम मात्रा में सरकार द्वारा यूरिया का आवंटन किया गया है। जिसके कारण जिले के किसान व्यापार मंडल से लेकर सभी खाद की दुकानों पर लंबी कतार लगाकर 10 तक घंटा से अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। कहीं-कहीं किसानों को धक्का-मुक्की खाकर पिटाई भी हो रही है। ऐसी परिस्थिति में प्रशासन से स्वामी सहजानंद सरस्वती किसान संगठन मांग करता है कि अभिलंब आवश्यकतानुसार जिले यूरिया का आवंटन अभिलंब किया जाए अन्यथा जिले के किसान उग्र आंदोलन के लिए तैयार है।
मौके पर सुरेश शर्मा, नीरज, नवल, किशोर शर्मा, औराई फंड अध्यक्ष लक्ष्मण ठाकुर, लोजपा के राष्ट्रीय सचिव कृष्णा सिंह, मुकुल तिवारी, अवधेश कुमार सिंह, संगठन के संरक्षक हरिराम मिश्रा, त्रिभुवन पटेल , मुमताज अंसारी, सोना खां आदि उपस्थित थे।
अंत में निर्णय लिया कि दो-तीन रोज के अंदर प्रशासन जल्दी प्रचुर मात्रा में यूरिया का आवंटन नहीं करवाता है, तो स्वामी सहजानंद किसान संगठन 24 दिसंबर से उग्र आंदोलन करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *