खबरें बिहार

देश में शांति,अमन चैन, सर्व धर्म सम्मान,सामाजिक समरसता, पर्यावरण की रक्षा के लिए राज किशोर शर्मा निकले साइकिल यात्रा पर माता वैष्णो देवी के दरबार

मुजफ्फरपुर (वरुण कुमार)। कच्ची पक्की रतवारा  स्थित दिनेश शर्मा के आवासीय परिसर स्थित वैष्णो माता मंदिर के प्रांगण से अपराह्न 5:00 बजे,  सामाजिक कार्यकर्ता राजकिशोर शर्मा ने देश में अमन-चैन,शांति,सामाजिक सौहार्द और पर्यावरण की रक्षा के लिए साइकिल से जम्मू कटरा स्थित माता वैष्णो देवी के दर्शन को निकले हैं।
आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डॉ.हेमनारायण विश्वकर्मा,बढ़ई विश्वकर्मा संघ के जिलाध्यक्ष दिनेश शर्मा, कोषाध्यक्ष महेश कुमार शर्मा, मनोज कुमार शर्मा, पूर्व पंचायत समिति सदस्य रीना देवी, पप्पू शर्मा, सुबोध शर्मा, अशोक राय, मुकेश दास, ललन राय, उपेंद्र राय ने देश का राष्ट्रीय झंडा दिखाकर साइकिल यात्री राज किशोर शर्मा को रवाना किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *