खबरें बिहार

2024 के लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार भारत का प्रधानमंत्री बनाना है: मनोज कुमार सिंह

मुजफ्फरपुर (वरुण कुमार)। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा की बैठक जुरन छपरा स्थित पार्टी कार्यालय में हुई। किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष विजय पांडे की अगुवाई में प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह का भव्य स्वागत किया गया और पहली बार प्रदेश अध्यक्ष के जिला में आने पर सभी कार्यकर्ताओं में जोश के साथ ही हर्षोल्लास भी देखा गया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि  आगामी 5 नवंबर को पताही हवाई अड्डा के मैदान में आहुत गृह मंत्री अमित शाह जी के सभा को ऐतिहासिक बनाने के लिए भाजपा कार्यकर्ता युद्ध स्तर पर जनसंपर्क अभियान शुरू कर दें।
 हम कार्यकर्ताओं के सामने अभी दो महत्वपूर्ण मिशन है एक 2024 के लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार भारत का प्रधानमंत्री बनाना, वही दूसरी चुनौती 2025 के विधानसभा के चुनाव में नीतीश – लालू मुक्त बिहार बनाना। इन दोनों मिशन पर हम कार्यकर्ताओं को गंभीरता पूर्वक कार्य करना है। इस संदर्भ में आगामी 5 नवंबर को मुजफ्फरपुर के धरती पर गृह मंत्री जी पधार रहे हैं उनके सभा को ऐतिहासिक बनाकर हम अपने इस मिशन का शुरुआत करेंगे। इसलिए कार्यकर्ता साथी आज से ही गृह मंत्री जी के आगमन की सूचना टोली बनाकर गांव के लोगों तक पहुंचने का काम करें।
इस अवसर भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष विजय पांडे ने कहा कि आज पूरा दुनिया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जय – जय कार कर रहा है। ऐसे में हम सब 2024 के मिशन को सफल बनाने में जी जान से लगे। उन्होंने  राष्ट्र हित में तीसरी बार फिर से देश का प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी को  बनाने के लिए कार्यकर्ताओं का आवाहन किया। किसान मोर्चा के कार्यकर्ता  5 नवंबर को पताही हवाई अड्डा के मैदान में होने वाले गृह मंत्री के सभा में भीड़ जुटा कर इतिहास रचा जाएगा ।
किसान मोर्चा द्वारा बरूराज में पैक्स अध्यक्षों के साथ बैठक की गई और गृह मंत्री अमित शाह के सभा में आने का आह्वान किया। साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि  आप आज से ही गृह मंत्री के सभा को ऐतिहासिक बनाने में जी जान से लगे। गृह मंत्री के सभा में पूरे जिले से बड़ी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए कार्यकर्ता लग जाए।
इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री नवीन कुमार, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किसान मोर्चा रत्नेश प्रसाद सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा के उमेश पांडे, किसान मोर्चा प्रभारी देवांशु किशोर,  किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष रंजन कुमार, रणजीत सिंह, प्रेमचंद सिंह, कृष्ण मुरारी, सुप्रिया सिंह, महामंत्री ठाकुर कमलेश कुमार सिंह, विनोद यादव, देवेंद्र सिंह, मंत्री हेमंत कुमार सिंह, सुकेश कुमार कोषाध्यक्ष रणधीर कुमार, संजीव झा समेत बड़ी संख्या में किसान मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित थे।
धन्यवाद ज्ञापन लखनलाल सिंह रमन ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *