खबरें बिहार

द मारिया मांटेसरी स्कूल में डांडिया का आयोजन

मुजफ्फरपुर (वरुण कुमार)। श्री कृष्ण विहार कॉलोनी,  यादव नगर, भगवानपुर , मुजफ्फरपुर स्थित द मरिया  मांटेसरी स्कूल में  नवरात्रि के अवसर पर  डांडिया नृत्य का आयोजन किया गया।  बच्चों द्वारा मां दुर्गा का मंगल आरती कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।  जिसके बाद छात्र  छात्राओं द्वारा गरबा नृत्य का प्रदर्शन किया गया। रंग-बिरंगे पोशाकों में सजे  नन्हे मुन्ने बच्चों ने समूह नृत्य कर उपस्थित सभी लोगो का मन मोह लिया।
 इस अवसर पर स्कूल के निदेशक श्री हेमंत कुमार ने कहा कि समय समय पर विद्यालय में शैक्षणिक गतिविधियों के साथ साथ सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन होता रहता है।जिससे बच्चो को देश के विभिन्न क्षेत्रों के संस्कृति एवं इतिहास से जुड़ने का  अवसर मिलता है। सभी छात्र एवम् छात्राओं को दुर्गा पूजा एवं दशहरा की बधाई दी !
  इस आयोजन को सफल बनाने में शिक्षिका भाव्या,सुमन,अन्नू, रीतिका,खुशी तथा अन्य कर्मियों का विशेष योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *