मुजफ्फरपुर (जनमन भारत संवाददाता)। बीआरए बिहार विश्वविद्यालय मुजफ्फरपुर में चल रहा हड़ताल खत्म हो गयी। कल से कॉलेज व विश्वविद्यालय कार्यालय खुलेंगे। चलेगा क्लास। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.शैलेंद्र कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि विश्वविद्यालय की स्वायत्ता पर हमला और उनके खिलाफ की गई प्राथमिकी के लिए अपने मान-सम्मान की लड़ाई संवैधानिक तरीके से लड़ेंगे। विश्वविद्यालय और कालेजों का मुख्य उद्देश्य है छात्रों का हित। छात्र-कर्मचारी और शिक्षक संगठनों के विरोध के कारण पठन-पाठन समेत सभी प्रशासनिक कार्य ठप हो गए थे। आंदोलन में शामिल सभी छात्र कर्मचारी व शिक्षक संघ से आग्रह कर हड़ताल को समाप्त कराया गया है। पूर्व की तरह अब सारी शिक्षण व्यवस्था नियमित होगी। मालूम हो कि कुलपति, कुलसचिव समेत चार पदाधिकारियों के खिलाफ हुई प्राथमिकी के विरोध में पिछले चार दिनों से हड़ताल चल रहा था। हड़ताल के समर्थन में मुजफ्फरपुर के सांसद अजय निषाद भी धरना पर बैठे थे।
Related Articles
हथौड़ी प्रखंड के सिमरी वसंत गांव में सैकड़ों गरीब और ग्रामीण महिलाओ के बीच स्वास्थ्य जागरूकता अभियान चलाया गया
Posted on Author admin
मुजफ्फरपुर (जनमन भारत संवाददाता)। डॉक्टर अरुण शाह फाउंडेशन की ओर से हथौड़ी प्रखंड के सिमरी वसंत गांव में सैकड़ों गरीब और ग्रामीण महिलाओ के बीच स्वास्थ्य जागरूकता अभियान के दौरान बच्चों को जानलेवा संक्रामक रोग से बचने के लिए डॉक्टर अरुण शाह ने विस्तार से बताया। जिसमें प्रमुख रूप से गर्भावस्था में देखभाल, माँ का […]
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर प्रतिभा शक्ति सम्मान
Posted on Author admin
–ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल, पकड़ी में स्त्री- रत्नों का अंगवस्त्र और सम्मान पत्र से हुआ अभिनंदन –‘अपनी शक्ति और सेवा से प्रेरित करती हैं महिलाएं, प्रकृति ने असीम क्षमता से महिलाओं को संपन्न किया है’: डॉ अरुण साह –डॉ संजय पंकज ने मातृ शक्तियों का आह्वान किया और कहा कि आप आएं और भारत के भविष्य […]
व्रत पूर्णिमा शनिवार को एवं स्नान दान की पूर्णिमा रविवार को:- आचार्य सुजीत शास्त्री
Posted on Author admin
मुजफ्फरपुर (जनमन भारत संवाददाता)। व्रत के लिए पूर्णिमा का मान 3 जून शनिवार को होगा एवं स्नान दान सहित जेष्ठ पूर्णिमा, संत कबीर की जयंती एवं भगवान जगन्नाथ का जलाभिषेक 4जून रविवार को संपन्न होगी।ज्येष्ठ माह कि पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु का पूजन किया जाता है. आचार्य सुजीत शास्त्री (मिट्ठू बाबा) ने बताया कि […]