खबरें बिहार

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सम्राट चौधरी के प्रस्तावित कार्यक्रम के निमित्त तैयारी, स्वागत और अभिनंदन को लेकर बैठक

मुजफ्फरपुर (जनमन भारत संवाददाता)। भारतीय जनसंघ से सरायरंजन के विधायक रहे भाजपा के प्रथम जिलाध्यक्ष स्वo डाo चंदेश्वर प्रसाद की 11वीं पुण्यतिथि पर जिले के सकरा विधानसभा में शुक्रवार को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सम्राट चौधरी के प्रस्तावित कार्यक्रम के निमित्त तैयारी, स्वागत और अभिनंदन को लेकर भाजपा के जिला पदाधिकारी, मोर्चा एवं प्रकोष्ठ सहित प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक जिलाध्यक्ष रंजन कुमार की अध्यक्षता में गुरुवार को स्थानीय जूरन छपरा स्थित पार्टी के जिला कार्यालय में संपन्न हुई।
बैठक में जिलाध्यक्ष रंजन कुमार ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष की आगवाणी, स्वागत एवं सकरा में आयोजित कार्यक्रम की सफलता को लेकर जिले के पदाधिकारी एवं प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ तैयारी की समीक्षा की और किसी भी स्तर पर चूक नही रहे इसके लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेवारी दी।
भाजपा जिलाध्यक्ष रंजन कुमार ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता प्रदेश अध्यक्ष जी के आगमन को लेकर खासे उत्साहित हैं उनके स्वागत के साथ संपूर्ण कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिले से लेकर मंडल, शक्तिकेन्द्र एवं बूथ स्तर तक के कार्यकर्ता पिछले कई दिनों से तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पटना से सड़क मार्ग द्वारा मुजफ्फरपुर पंहुचने पर स्थानीय रामदयालुनगर स्थित भीखनपुरा गोलंबर पर जिला भाजपा के नेता एवं कार्यकर्तागण प्रदेश अध्यक्ष जी की आगवानी करेंगे जहां गाजे बाजे के साथ पार्टी के हजारों कार्यकर्ता उनका भव्य स्वागत करेंगे। कहा कि रामदयालु से लेकर सकरा के सबहा स्थित कार्यक्रम स्थल के बीच दर्जनों स्थानों पर उनके स्वागत की तैयारी है जिनमें कच्ची पक्की,  काजी इंडा, मनीयारी टौल प्लाजा, रेपुरा, मारकर चौक, सीहो आदि शामिल है।
भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि उक्त कार्यक्रम के साथ साथ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष का मेरी माटी मेरा देश के तहत शहीदों को नमन एवं वीरों का अभिनंदन कार्यक्रम भी प्रस्तावित है।
बैठक में मुख्य रूप से जिला महामंत्री धर्मेंद्र शाहू, सचिन कुमार, प्रभु कुशवाहा, जिला उपाध्यक्ष विशेश्वर प्रसाद शंभु, रामनरेश मालाकार, उपेंद्र पासवान, जिला मंत्री कनक मणी, गीता कुमारी, समीता शर्मा, मोर्चा अध्यक्ष विजय पाण्डेय, फेंकूराम, मोर्चा प्रभारी आलोक राजा, रविरंजन शुक्ला, मीडिया प्रभारी आशीष श्रीवास्तव, प्रकोष्ठ संयोजक, उत्कर्ष दीक्षित, आनंद कृष्ण, नवीन ठाकुर शशी, गोल्डन सर्राफ सहित अमित राठौर , आदित्य कश्यप, मनोज नेता जी, दिलीप कुमार मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *