खबरें बिहार

जिला भाजपा ने संगठनात्मक नियुक्ति की प्रक्रिया में छुटे शेष प्रकोष्ठ एवं विभाग के संयोजक के नाम की घोषणा की

मुजफ्फरपुर (जनमन भारत संवाददाता)। बीते महीने भर भाजपा के महाजनसंपर्क अभियान के तहत विभिन्न स्तरों पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम संपन्न होने के बाद जिला भाजपा ने संगठनात्मक नियुक्ति की प्रक्रिया में छुटे शेष प्रकोष्ठ एवं विभाग के संयोजक के नाम की घोषणा की।
इस क्रम में शनिवार को भाजपा जिलाध्यक्ष रंजन कुमार ने भाजपा व्यवसायिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक का दायित्व उत्कर्ष दीक्षित को, क्रीड़ा प्रकोष्ठ संयोजक उत्पल रंजन, चुनाव प्रबंधन विभाग का डाo विनायक कुमार एवं आईटी सेल संयोजक की जिम्मेवारी अर्जुन देव को दी।
मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष ने
सभी का अंगवस्त्र ओढ़ाकर स्वागत किया और नवनियुक्त प्रकोष्ठ संयोजको को बधाई देते हुए उम्मीद जताई की इन सबों के प्रयास से संगठन को मजबूती मिलेगी और आने वाले दिनों में संगठन को धार मिलेगा।
इस दौरान उपस्थित रहे जिला महामंत्री सचिन कुमार, धर्मेंद्र साहु, जिला उपाध्यक्ष अंकज कुमार, विशेश्वर शंभु, जिला मंत्री धनंजय झा, नचिकेता पाण्डेय,  नंदकिशोर पासवान, युवा मोर्चा अध्यक्ष भारत रत्न यादव,  ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष विकास गुप्ता, किसान मोर्चा अध्यक्ष विजय पाण्डेय, मोर्चा प्रभारी रविरंजन शुक्ला, आलोक राजा,  जिला मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल, साकेत शुभम सहित शान्तनु शेखर, आदित्य कश्यप ने बधाई देते हुए इन सबको मनोनीत किए जाने पर हर्ष व्यक्त किया।
इस आशय की जानकारी जिला मीडिया प्रभारी आशीष श्रीवास्तव ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *