खबरें बिहार

एन. सी.सी. दिवस पर ‘कल्याण संघ’ द्वारा तरुमित्रों का सम्मान

मुजफ्फरपुर (जनमन भारत संवाददाता)।वसुधा कल्याण आश्रम के तत्वावधान में रविवार को नेशनल कैडेट कोर दिवस पर आश्रम के एन. सी.सी. प्रकोष्ठ के स्वयंसेवकों को ” श्री तरुमित्र प्रज्ञा सम्मान” से सम्मानित किया गया है। संस्था के संस्थापक आचार्य पावन महाराज जी के द्वारा स्वयंसेवकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया है। विगत दिनों आश्रम के “तरुमित्र प्रज्ञा परिषद्” द्वारा आयेजित “वन महोत्सव माह” में उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वयंसेवकों को यह सम्मान दिया गया है। संस्था के प्रतिष्ठाता आचार्य पावन महाराज जी ने कहा कि कल्याण संघ पर्यावरण संरक्षण संबंधित अपने पारमार्थिक प्रयासों को निरंतर आगे बढ़ा रहा है। साथ ही यह संघ अपने विभिन्न प्रयासों से युवाओं को संगठित कर उनमें अनुशासन एवं प्रज्ञा जागृत करने का प्रयास कर रहा है। इस अवसर पर संस्था के तरुमित्र प्रज्ञा परिषद् युवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरव रंजन, बिहार प्रदेश अध्यक्ष देवेश्वर कुमार, बिहार प्रदेश प्रवक्ता सुमन वृक्ष, कोषाध्यक्ष, राजकुमार,नितेश कुमार सिंह ,कुमोद कुमार, रितिक कुमार , गुंजन राकेश सहित कल्याण परिवार के अन्य सदस्यगण भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *