मुजफ्फरपुर (जनमन भारत संवाददाता)। इनरव्हील क्लब ऑफ मुजफ्फरपुर द्वारा गुरुवार को भगवानपुर पोखरी स्थित हरिजन टोला में प्रौढ़ शिक्षा केंद्र खोला गया। यहां औरतों के बीच पढ़ने के लिए स्लेट, पेंसिल आदि का वितरण किया गया। वही शिक्षा केंद्र पर महिलाओं को शिक्षित करने के लिए सरिता कुमारी का नियोजन शिक्षिका के रूप में किया गया। उन्हें इस सेवा के लिए ₹2000 प्रति महीना देने की बात कही गई।
क्लब की अध्यक्षा रीना सिंह ने बताया कि शिक्षिका सरिता इन महिलाओं को सप्ताह में 3 दिन शिक्षित करेंगी। वह हरिजन बस्ती की युवतियों के लिए पैड बॉक्स लगाया गया और पैड का भी वितरण किया गया। क्लब की अध्यक्ष ने कहा कि हर महीने इस बॉक्स में पैड डाला जाएगा और लड़कियों को स्वास्थ्य जागरूकता से संबंधित जानकारी दी जाएगी। इस अवसर पर रूपा सिन्हा, सुधा सिंह, सुमिता वर्मा समेत कई सदस्य उपस्थित थी।