खबरें बिहार

51 किलो फल से सजे साहूपोखर महादेव

–फलो की मिठास की तरह हमारे जीवन मे भी बना रहे मिठास-प्रभात कुमार
–पूजा-अर्चना के माध्यम से जगतकल्याण की गई कामना
मुजफ्फरपुर (जनमन भारत संवाददाता)। साहूपोखर स्थित महादेव मंदिर मे दुसरी सोमवारी पर साहूपोखर महादेव का 51 किलो विभाग प्रकार के फलों से महाश्रृंगार किया गया।इसके पूर्व पंडित आचार्य अजय झा ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ भोलेनाथ का षोडशोपचार पूजन व पंचामृत स्नान करा रूद्राभिषेक कराया उसके बाद महाश्रृंगार कर आरती की गयी।
      पूजा समिति के संयोजक प्रभात कुमार ने कहा कि जिस प्रकार फलो मे मिठास है उसी प्रकार हमारे जीवन मे मिठास बना रहे इसकी भोलेनाथ से कामना की गयी साथ ही पूजा अर्चना के माध्यम से जगतकल्याण की कामना की गयी।
   इस दौरान कार्यक्रम संयोजक मनीष कुमार सोनी,पुजारी जितेन्द्र तिवारी,श्रीरंजन साहू,तारा गुप्ता,धीरज सिन्हा,पवन महतो,आकाश कुमार,रौशन महतो,आर्यन तिवारी,अनंत सिंह,निर्मला साहू सहित दर्जनो श्रद्धालु मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *