खबरें बिहार

नगर भ्रमण के साथ ही भगवान शिव परिवार का प्राण प्रतिष्ठा संपन्न हुआ

मुजफ्फरपुर (जनमन भारत संवाददाता)। जिले के गोरौल प्रखंड के रूकमंजरी में चल रहे प्राण- प्रतिष्ठा महायज्ञ के आज पांचवे दिन भगवान शिव परिवार का प्राण प्रतिष्ठा किया गया। इसके पहले नगर भ्रमण में रथ, हाथी, घोड़ा, बैंड, बाजा, के साथ हजारों की संख्या में श्रद्धालु भक्तजन शामिल हुए। यज्ञाचार्य सुजीत शास्त्री (मिठ्ठू बाबा), आचार्य अवधेश पांडेय, पंडित विद्याभूषण द्विवेदी, पंडित सुरज शास्त्री, पंडित प्रियांशु पांडेय, पंडित चंदन बाबा, पंडित राहुल तिवारी, पंडित नवीन पांडेय ने पूरे वैदिक विधि-विधान के साथ भगवान का प्रतिमा स्थापित करवाया। प्राण प्रतिष्ठा के बाद भगवान शिव का महा रुद्राभिषेक एवं श्रृंगार आरती किया गया। प्राण प्रतिष्ठा होने के बाद वहां के हजारों श्रद्धालु भक्तों ने भगवान का जलाभिषेक किया। बहुत से श्रद्धालु भक्तजन पहलेजा घाट से जल लाकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया। यज्ञाचार्य मिठ्ठू बाबा ने बताया कि महायज्ञ का समापन (पूर्णाहुति) बुधवार को होगा। यज्ञ समिति के अध्यक्ष मंटू सिंह ने बताया कि महायज्ञ के समापन के बाद महा भंडारा का भव्य आयोजन किया गया है।यज्ञ को सफल बनाने में मुख्य यजमान संतोष सिंह, रणविजय सिंह ,मंटू सिंह, संतोष कुमार सिंह, मिथिलेश सिंह, पूर्व मुखिया कौशल किशोर सिंह, इंद्रेश सिंह, विवेक कुमार, विक्रम कुमार सहित समस्त ग्रामवासी तत्पर हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *