खबरें बिहार

विविधताओं में देश को जोड़ने का माध्यम है तिरंगा, उमड़ी भीड़ राष्ट्रवाद के अग्रदूत:नित्यानद

–भव्य तिरंगा यात्रा से शहर का हर चौक चौराहा तिरंगा से पट गया
–कई जगहों पर ढोल नगाड़ों और पुष्प वर्षा से हुआ तिरंगा यात्रा का स्वागत
मुजफ्फरपुर। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर शनिवार को भाजपा द्वारा आहूत भव्य तिरंगा यात्रा में निकली भीड़ के तिरंगा से पूरा शहर पट गया। कार्यक्रम के लिए पूरे जिले से भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ साथ आम लोगों ने भी पूरे उत्साह के साथ इसमें भाग लिया।भारत माता के रथ के साथ देश के कई महापुरुषों के झांकी और बैंड बाजे के साथ करीब 25 हजार से ज्यादा लोग इस यात्रा में शामिल हुए। यात्रा रामदयालु सिंह महाविधालय के प्रांगण से शुरू होकर शहर के विभिन्न मार्गो से होते हुए लंगट सिंह महाविधालय के प्रांगण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, लंगट सिंह एवं अमर शहीद खुदीराम बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण उपरांत वंदे मातरम के सामूहिक गान के साथ तिरंगा यात्रा का समापन हुआ।कार्यकर्म के मुख्य अतिथि भारत सरकार के केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने यात्रा की अध्यक्षता की।
यात्रा के बाद प्रेस को संबोधित करते हुए नित्यानंद राय ने कहा कि भारत विविधताओं का देश है। विभिन्न भाषा और संस्कृति के बीच तिरंगा झंडा ही राष्ट्र की एकता का सूत्र है। आज इस यात्रा में कई किलोमीटर तक की भीड़ में शामिल लोग राष्ट्रवाद के अग्रदूत की भूमिका निभा रहे है। बहुत दुर्भाग्य की बात है की कुछ स्वार्थी राजनीतिक दलों द्वारा इसमें भी राजनीति किया जा रहा है। लेकिन भारत के करोड़ो लोग सदा से इस तिरंगे सम्मान और भारत के स्वाभिमान की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने के लिए तैयार रहते है जो दुनिया में अनूठा है।
भाजपा जिलाध्यक्ष रंजन कुमार ने इस दौरान यात्रा में शामिल होने के लिए जिले के कोने कोने से आए लोगों का आभार जताते हुए कहा की यह जनसैलाब साबित करता है की राष्ट्र की एकता, अखंडता, संप्रभुता और सम्मान के लिए लोगों के दिलों में एक अलग ही किस्म का जज्बा है। हमें इस जज्ज़बे को बरकरार रखते हुए आने वाली पीढ़ी को अपनी स्वतंत्रता के मूल्यों से परिचित भी कराना है। तिरंगा यात्रा का हमारा यही उद्देश्य था।
यात्रा आरडीएस कालेज से निकल कर अघोरिया बाजार, हरिसभा चौक, कल्याणी, जवाहरलाल रोड, कंपनी बाग, सदर अस्पताल मार्ग होते हुए मोतीझील फ्लाई ओवर से कलमाबाग चौक ,स्पीकर चौक से एलएस कालेज प्रांगण पहुंची। इस दौरान यात्रा में शामिल वाहनों का काफिला करीब दो किलोमीटर तक लंबी बन गई। यात्रा के दौरान कई जगहों पर आम नागरिकों और महिलाओं ने यात्रा का पुष्प वर्षा के माध्यम से स्वागत किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व मंत्री रामसूरत राय, विधायक राजू सिंह, अरुण कुमार सिंह,  महामंत्री बेबी कुमारी, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश वर्मा, पूर्व विधायक केदार गुप्ता, रमेश श्रीवास्तव,महामंत्री सचिन कुमार, धर्मेंद्र साहू, मनोज कुमार सिंह, उपाध्यक्ष मनीष कुमार, हरिमोहन चौधरी, निर्मला साहू, अंजना कुशवाहा, सम्राट कुमार, संजीव झा,संचित शाही, आलोक राजा, धनंजय झा, नंद किशोर पासवान, उमेश पांडे, नचिकेता पांडे, आशीष अग्रवाल, राजन भारद्वाज, केशव चौबे, रामनाथ गुप्ता, विजय पांडे, सहित सभी जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष,मंडल पदाधिकारी यात्रा में शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *