खबरें बिहार

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर ‘करो योग रहो निरोग’ के संकल्प के साथ जिला मुख्यालय पर आयोजित योग शिविर में भाजपा नेता एवं कार्यकर्ताओं ने किया योगाभ्यास

–मुख्यालय सहित जिले के 11 विधानसभा एवं संगठनात्मक सभी मंडलों में लगा भाजपा का योग शिविर
–भारत के आध्यात्मिक केन्द्रों ने जिस योग-ऊर्जा को सदियों से पोषित किया, आज वो योग ऊर्जा विश्व स्वास्थ्य को दिशा दे रही है :रंजन
–योग भारत की प्राचीन परंपरा का एक अमूल्य उपहार है, यह भारतीय संस्कृति की ऐसी विधा है,जो मानव अंगों को नई ऊर्जा से भर देता है : रंजन
मुजफ्फरपुर (जनमन भारत संवाददाता)। योग भारत की प्राचीन परंपरा का एक अमूल्य उपहार है।
यह भारतीय संस्कृति की ऐसी प्राचीन विधा है, जो मानव अंगों को नई ऊर्जा से भर देता है।
योग हमारे शरीर, मन और आत्मा को जोड़ने का विज्ञान है।
योग भारत ही नही बल्कि विश्व के रगों में प्रवाहित हो रहा है।
ये बातें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बुधवार को जिला मुख्यालय पर आयोजित भाजपा के योग शिविर में भाजपा जिलाध्यक्ष रंजन कुमार ने* कही उन्होंने कहा कि भाग-दौड़ एवं अनियमित जीवन शैली में शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक संतुलन को बनाए रखने के लिए योग का नियमित अभ्यास जरूरी है। योग के दैनिक अभ्यास से अंतः शक्ति, संवेदनशीलता, अंतर्ज्ञान और लोगों में जागरूकता बढ़ती है।
भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि
भारत के आध्यात्मिक केन्द्रों ने जिस योग-ऊर्जा को सदियों से पोषित किया, आज वो योग ऊर्जा विश्व स्वास्थ्य को दिशा दे रही है। आज का दिन निश्चित रूप से हर भारतियों को गौरवांवित करने वाला है कि हमारे देश के प्रधान सेवक नरेंद्र मोदी जी संयुक्त राष्ट्र में योग के माध्यम से भारत की विरासत का नेतृत्व कर रहे हैं।
मौके पर सांसद अजय निषाद ने कहा कि योग सिर्फ शारिरिक अभ्यास नही यह गूढ़ता, भावनात्मक एकीकरण एवं अध्यात्मिक उन्नती का मार्ग है। कहा कि अंतरराष्‍ट्रीय योग दिवस के जरिए भारत ने पूरे विश्‍व को योग की महत्‍ता को समझाने का प्रयास किया है। कहा कि योग हमारी सभ्यता की महान उपलब्धियों में से एक है और दुनिया के बाकी हिस्सों के लिए भारत का प्राचीन एक महान उपहार है। कहा कि जहां एक ओर प्रधानमंत्री मोदी ने इस प्राचीन ज्ञान को जन आंदोलन में बदलने का कार्य किया वहीं बाबा रामदेव ने जन-मानस के बीच योग को अपनी जीवनशैली का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया।
वहीं प्रदेश महामंत्री पूर्व विधायक बेबी कुमारी ने कहा कि योग की शक्ति से रोग और परेशानियां दूर होती हैं, योग शरीर और मन को एक साथ लाने का काम करता है यह सिर्फ तन और मन ही नही बल्कि देश, दुनियां को जोड़ने का काम करता है।
इस क्रम में योग प्रशिक्षक मुकेश योगी ने सूर्य नमस्कार, पद्मासन, कपाल भांति, भद्रासन, भुजंगासन, धनुरासन,सहित योग के विभिन्न आसन का अभ्यास कराया।
इस दौरान मुख्य रूप से विधायक डाo अरूण कुमार सिंह,  केदार प्रसाद गुप्ता, महापौर निर्मला साहु, वरिष्ठ भाजपा नेता रविन्द्र प्रसाद सिंह,  डाo ममता रानी, अर्जुन राम,  डाo अशोक शर्मा, देवांशु किशोर, अंजु रानी, उमेश पाण्डेय, जिला महामंत्री सह मुख्यालय प्रभारी सचिन कुमार, महामंत्री धर्मेंद्र साहु, जिला उपाध्यक्ष सह कार्यक्रम प्रभारी डाo रागीनी रानी, जिला उपाध्यक्ष मनीष कुमार, विशेश्वर शंभु, अंकज कुमार, जिला मंत्री धनंजय झा, नंदकिशोर पासवान, गीता कुमारी, कनक मणी, कोषाध्यक्ष संजय चूड़ीवाल, मोर्चा जिलाध्यक्ष विजय पाण्डेय,भारत रत्न यादव, राशी खत्री, सैयद नजफ हुसैन, मोर्चा प्रभारी रविरंजन शुक्ला, प्रवक्ता सत्यप्रकाश भारद्वाज, राजीव कुमार, जिला मीडिया प्रभारी आशीष श्रीवास्तव, साकेत सुभम, राकेश पटेल, राम बालक शर्मा, मनोज नेता जी, दिलीप कुमार, शिवशंकर साहु, प्रकोष्ठ संयोजक प्रोo विजय वर्मा, उत्पल रंजन सहित आदित्य कश्यप, अमित राठौर,  शांतनु शेखर, आनंद कुमार सिंह, बॉबी कुमारी, श्लोक श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *