खबरें बिहार

भाजपा प्रदेश कार्यालय मंत्री सत्तपाल ने गरीबनाथ मंदिर मे की पूजा अर्चना

–भाजपा नेताओ ने प्रदेश कार्यालय मंत्री का किया स्वागत
 मुजफ्फरपुर (जनमन भारत संवाददाता)। भाजपा प्रदेश कार्यालय मंत्री सत्तपाल नरोत्तम शनिवार को मुजफ्फरपुर मे निजी कार्यक्रम मे पहुंचने के दौरान बाबा गरीबनाथ  मे भोलेनाथ का पूजा अर्चना किया।मंदिर के प्रधान पुजारी पंडित विनय पाठक ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ बाबा गरीबनाथ का षोडशोपचार पूजन कराया।
     श्री सत्तपाल के मुजफ्फरपुर पहुंचने पर भाजपा जिला प्रवक्ता प्रभात कुमार ने अंगवस्त्र ओढ़ाकर और पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया।साथ ही युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष साकेत शुभम,गरीबनाथ नगर मंडल उपाध्यक्ष धीरज सिंह,मीडिया प्रभारी रंजीत साहू,रमण मिश्रा,आचार्य अजय झा,विक्की मालाकार ने भी स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *