खबरें बिहार

भाजपा नेता अंजनी कुमार सिंह के निधन पर जिला भाजपा में शोक की लहर

मुजफ्फरपुर (जनमन भारत संवाददाता)। भारतीय जनता पार्टी के मुजफ्फरपुर जिले में संस्थापक सदस्यों में एक जनसंघ काल से सक्रिय रहे वरिष्ठ भाजपा नेता, अंजनी कुमार सिंह के रविवार को निधन की सूचना मिलते ही जिला भाजपा में शोक की लहर छा गयी।
उनके निधन पर जिले के भाजपा नेता एवं कार्यकर्ताओं ने शोक प्रकट करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की।
उनके निधन पर भाजपा जिलाध्यक्ष रंजन कुमार ने कहा कि जनसंघ काल से ही सार्वजनिक जीवन में सक्रिय रहे संगठन में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन कर चुके अंजनी बाबू जिले के पश्चिम क्षेत्र में एक मजबूत स्तंभ थे उनका निधन पार्टी की अपूरणीय क्षति है।
भाजपा नेता के निधन पर
प्रदेश महामंत्री बेबी कुमारी, जिला प्रभारी रमेश श्रीवास्तव,
पूर्व मंत्री सुरेश शर्मा, रामसूरत राय, अजीत कुमार, विधायक अरूण सिंह, केदार गुप्ता, अशोक सिंह, जिला महामंत्री सचिन कुमार, धर्मेंद्र साहू, प्रभु कुशवाहा जिला उपाध्यक्ष मनीष कुमार, चंदा देवी, उपेंद्र पासवान, विशेश्वर शंभू, रामनरेश मालाकार, अंकज कुमार, डॉ रागिनी रानी, रानी सिंह, , जिला मंत्री नचिकेता पांडेय, धनंजय झा, गीता कुमारी, नंदकिशोर पासवान, कनक मणि, जिला मीडिया प्रभारी आशीष श्रीवास्तव, साकेत शुभम, राकेश पटेल, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष भारत रत्न यादव, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष राशि खत्री, पिछड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष विकाश गुप्ता, अनुसूचित जाति मोर्चा फेकू राम, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष विजय पांडेय, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष सैयद नजफ हुसैन, युवा मोर्चा प्रभारी टिंकू शुक्ला, जिला प्रवक्ता सत्यप्रकाश भारद्वाज, युवा मोर्चा महामंत्री शांतनु शेखर, कार्यालय मंत्री मनोज कुमार सिंह आदि ने शोक व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *