मुजफ्फरपुर (वरुण कुमार)। हिन्दु रक्षा सेना के तत्वावधान में आमगोला पड़ाव पोखर लेन में पुलवामा में शहीद हुए जवानों की चौथी बरसी पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। मौके पर संगठन के कार्यकर्ताओं ने शहीद हुए जवानों के तस्वीर पर बारी-बारी से पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया गया। संगठन के रंजन ओझा ने कहा की उनकी कुर्बानी बेकार नही जाएगी। साथ ही उन्होंने कहा कि जवान कभी मरते नही है, वो अमर हो जाते है। हिन्दु रक्षा सेना के संयोजक राकेश पटेल ने कहा की शहीद हुए जवानों के अमर गाथा सदियों तक लोग याद रखते है। उनकी सदाहत को लोग भुल नही सकते है। हमलोगों को भी शहीद के परिवार को सम्मान देकर उनका हौसला बढाना चाहिए। इस मौके पर संयोजक राकेश पटेल, विकाश कुमार गुप्ता, अजय मेहरा, लक्ष्मण राम, राजा कुमार, हर्षित सिन्हा समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।
![](https://janmanbharat.com/wp-content/uploads/2024/02/IMG-20240214-WA0012.jpg)