खबरें बिहार

शिक्षक कभी रिटायर नहीं होते बल्कि समाज में महती भूमिका निभाते हैं: मनोज कुमार झा

मुजफ्फरपुर (जनमन भारत संवाददाता)। शिक्षक समाज के लिए एक ऐसा अमूल्य पत्थर होता है। जिसकी कीमत कभी भी कम नहीं होती है। वह पारस पत्थर के रूप में अपनी भूमिका का निर्वाह सदैव करता रहता है। उक्त बातें डीएवी पब्लिक स्कूल खबड़ा की वरिष्ठ शिक्षिका देवाश्री के सेवानिवृत्ति के अवसर पर स्कूल के क्षेत्रीय निदेशक अनिल कुमार ने कही। उन्होंने कहा कि अपने 36 वर्षो के कार्यकाल के दौरान देवाश्री ने अपने शिक्षण कार्य कुशलता के बदौलत समाज के विकास के क्षेत्र में अद्वितीय योगदान दिया है। उनकी भूमिका को डीएवी परिवार सदैव याद रखेगा।

इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य मनोज कुमार झा ने कहा कि शिक्षक कभी सेवानिवृत्त नहीं होते हैं। वह हमेशा समाज के लोगों को एक नई दिशा प्रदान करते हैं। जिससे समाज सशक्त और मजबूत होता है।

मौके पर उपस्थित डीएवी मालीघाट की प्राचार्य भारतीय नायक ने कहा कि सेवानिवृत्त के बाद समाज के प्रति उनकी जिम्मेदारी और बढ़ जाती है। शिक्षक समाज सुधारक होते हैं। इस अवसर पर शशि बाला झा, रिंकू सिंह, किरण कुमारी, रमन मिश्रा, एसके त्यागी, संत कुमार शाही, सी.एस. तिवारी, रंजना कुमारी समेत कई शिक्षक और शिक्षकेतर कर्मचारी उपस्थित थे। सभी ने नम आंखों से विदाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *