खबरें बिहार

सहस्त्र चंडी महायज्ञ को लेकर निकली भव्य कलश शोभा यात्रा

मुजफ्फरपुर (जनमन भारत संवाददाता)। सोमनाथपुरी, पैगंबरपुर कोल्हुआ में शुक्रवार से शुरू होने जा रहे नौ दिवसीय श्री सहस्त्र चंडी महायज्ञ को लेकर गुरुवार को भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई। इसमें करीब हजार महिला-पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए। शोभा यात्रा में शामिल श्रद्धालु यज्ञ स्थल से पैदल चलकर संगम घाट पहुंचे। वहां बाबा गरीबनाथ मंदिर के प्रधान पुजारी पंडित विनय पाठक के सानिध्य में वाराणसी व बाहर से आए वैदिक ब्राह्मणों ने मंत्रोच्चारण के साथ जलबोझी करवाया। यज्ञाध्यक्ष पंडित विनय पाठक आचार्य रामजन्म पांडे पंडित हरिशंकर पाठक आचार्य विकास पांडे, आचार्य सुनील कुमार मिश्र आचार्य विवेक पाठक आचार्य मन्नजय झा, आचार्य पंकज झा ,आचार्य अमित तिवारी आचार्य आशुतोष पाठक आदि  श्रद्धालुओं ने स्नान, ध्यान, पूजन व संकल्प के बाद अपने कलश में जल भरा। गगनभेदी जयकारे के साथ कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालु एनएच 57 होते हुए यज्ञस्थल पर पहुंचे। कलश को यज्ञ मंडप में स्थापित किया। कलश यात्रा में महाकाल की सजीव झांकी लोगों के आकर्षण का केंद्र रही। महायज्ञ के संयोजक सह मुख्य यजमान अधिवक्ता अरुण पांडेय व यजमान मनीष कुमार अविनाश ने बताया कि बाबा विश्वेश्वरनाथ महादेव मंदिर के स्थापना दिवस पर ग्रामीणों के सहयोग से इस महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। महायज्ञ में विभिन्न जगहों से संत महात्मा का आगमन हो चुका है। महायज्ञ के दौरान श्रद्धालुओं के मनोरंजन के लिए पूरी व्यवस्था की गई है। शुक्रवार से महायज्ञ प्रारंभ होगा। सुबह विद्वान पंडितों द्वारा जाप कर हवन कराया जाएगा। कलश यात्रा में यज्ञअध्यक्ष मुखिया अनिल चौबे,
भाजपा नेता हरिमोहन चौधरी, श्रीकांत पांडे, शंभूनाथ चौबे, छोटू तिवारी, चंदन सिंह, सुरेश सिंह, समोद राम, अरुण राम, विकास कुमार, बबलू राम, भोपाल भारती, हरि बैठा, शंकर सिंह अमीन, नीरज प्रकाश आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *