मुजफ्फरपुर (जनमन भारत संवाददाता)। अखिल भारतीय भगवान परशुराम परिषद के प्रधान कार्यालय परशुराम धाम बघनगरी में एक सामूहिक यगोपवित संस्कार का भव्य आयोजन किया गया। जिसमें महान विद्वान आचार्य के द्वारा 40 वरूआ का उपनयन संस्कार किया गया।
प्रमुख आचार्यों में आचार्य रामानुज शर्मा, आचार्य प्रहलाद मिश्रा, आचार्य सत्यनारायण शर्मा, आचार्य दिलीप शर्मा, आचार्य रवि शंकर इत्यादि प्रमुख आचार्य के द्वारा उपनयन संस्कार को संपन्न कराया गया। साथ ही परिषद के संस्थापक अवधेश मिश्रा ने बताया कि यह ऐसा आयोजन होने से समाज का उत्थान होता है और सांस्कृतिक विरासत को संभालने में ऐसा आयोजन का योगदान होगा। वही डॉक्टर अनमोल मिश्रा ने बताया कि यहां परिषद के द्वारा सामूहिक यगोपवित संस्कार का पहली बार आयोजन किया गया है और आयोजन हुआ है। परिषद के द्वारा ऐसा आयोजन प्रत्येक वर्ष किया जाएगा। साथ ही संगठन सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार के लिए अलग-अलग क्षेत्रों में प्रयास करता रहेगा कि ऐसा कार्यक्रम होता रहे। परिषद के जिला अध्यक्ष विजय सिंह ने बताया कि यह भव्य आयोजन हुआ है और इस आयोजन में जिला के अलग-अलग प्रखंड के लोग शामिल हुए हैं और जिला के अधिकतर प्रखंड से बनवा रहे है। परिषद के राष्ट्रीय सदस्य मुक्तेश्वर सिंह ने कहा कि इस तरह के आयोजन होने से लोगों का धन का भी काफी बचत होता है यह कार्यक्रम सराहनीय है। वहीं जिला उपाध्यक्ष विकास ठाकुर ने कहा कि कि समाज के लोगों को बढ़-चढ़कर इस कार्यक्रम में भाग लेना चाहिए।
वही जगदीशपुर बघनगरी के सरपंच राकेश मिश्रा ने बताया कि कार्यक्रम भव्य हुआ है और आगे ऐसी कार्यक्रम बराबर होती रहनी चाहिए। इसे समाज के गरीब लोगों को बहुत लाभ मिलेगा। वही जिला उपाध्यक्ष अभिषेक कुमार गोलू ने बताया कि ऐसा कार्यक्रम ब्रह्मर्षि समाज के बालकों के लिए बहुत ही उपयोगी सिद्ध हो रहा है। इस कार्यक्रम में हजारों की संख्या में लोग उपस्थित थे। प्रमुख लोगों में नवीन मिश्रा, राधेश्याम मिश्रा, प्रियस शुक्ला, अंकित कुमार, राम प्रसाद पांडे, पूर्व प्राचार्य अमरेंद्र ठाकुर, पूर्व प्राचार्य जगदीश नारायण मिश्र, शिव चंद्र मिश्रा, रमेश चंद्र मिश्रा, सुशांत, अविनाश मिश्रा, राम नारायण मिश्रा, अजय मिश्रा, प्रिंस कुमार आदि प्रमुख लोग उपस्थित थे।