खबरें बिहार

महागठबंधन में बढा अपराध , जंगलराज की राह पर सरकार: सतीशचंद्र दूबे

मुजफ़्फरपुर (जनमन भारत संवाददाता)। जंगलराज की राह पर चल रही महागठबंधन की सरकार। सांसद सतीशचन्द्र दूबे ने कुढनी उपचुनाव में भाजपा प्रतयाशी केदार प्रसाद गुप्ता के लिए जनसंपर्क अभियान में कहा कि जब से एनडीए से अलग होकर नीतीश कुमार महागठबंधन के साथ गए उनका प्रभाव खत्म हो गया। बिहार की पुलिस अपराधी को पकडने के बदले दारू पकडने में लगी है। बिना मतलब के गरीबों को जेल में भेजा जा रहा है। हर जगह पर कमशीन का खेल चल रहा है। जनता इस चुनाव में उनका हिसाब कर देगी।
उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में गरीबों की सरकार चल रही है। भाजपा हर समाज को साथ लेकर चलती है। उससे उलटा महागठबंधन की सरकार भेदभाव व जातिवाद को बढावा देने का काम कर रही है। इनके साथ भाजपा नेता केशव चौबे, समाजिक कार्यकर्ता राजरोशन झा, अनल झा, डा.ब्रहम्देव झा, सुनील भटट, विकास झा, अमरेश कुमार विपुल, हीरालाल पाठक उर्फ मंकू पाठक, अरूण तिवारी, अनमोल झा, माेनू झा, संजीव झा, संजीव झा, हरिशंकर झा आदि शामिल रहे। मुख्य रूप से माडीपुर सिलौत, मनियारी, छितरौली, आगानगर, पुरुषोत्तमपुर, केरमा, परैया आदि गांव में सपंर्क किया।
बैरिया में हुआ अभिनंदन
जनसंपर्क अभयािन से पहले बैरिया में चाणक्य विद्यापति सोसायटी के संरक्षक शंभूनाथ चौबे के आवास पर उनका विभिन्न संगठन के लोगों ने स्वागत किया। इसमें मुख्य रूप से मुखिया अनिल चौबे, अधिवक्ता अरूण पाण्डेय, पुरोहित महासभा के संस्थापक पंडित हरिशंकर पाठक ने माला पहनाकर व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *