खबरें बिहार

संजय देव के परिजनों से मिला भूमिहार ब्राहमण समाजिक फ्रंट का प्रतिनिधिमंडल, परिजनों को बंधाया ढाढस

मुजफ्फरपुर (जनमन भारत संवाददाता)। भूमिहार ब्राह्मण समाजिक फ्रंट का प्रतिनिधिमंडल पूर्व मंत्री अजीत कुमार के नेतृत्व में शुक्रवार को चकिया प्रखंड के बाड़ा गोविंद गांव पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने सड़क दुर्घटना में मृत बाड़ा गोविंद निवासी एवं फ्रंट के सक्रिय कार्यकर्ता स्वर्गीय संजय देव के परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना दिया । इस मौके पर उपस्थित लोगों ने स्वर्गीय देव के आत्मा के शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना किया। साथ ही इस अपार दुख की घड़ी में परिजनों को धैर्य धारण कराने का भी कामना किया।
           इस मौके पर श्री कुमार ने कहा कि स्वर्गीय देव का निधन समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। जिसकी भरपाई अब नहीं हो सकती है।  फिर भी फ्रंट का एक-एक कार्यकर्ता इस दुख की घड़ी में पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है।
                         इस मौके पर प्रतिनिधिमंडल में शामिल फ्रंट के प्रदेश महासचिव धर्मबीर शुक्ला, फ्रंट के जिला अध्यक्ष कुमार केशवम, प्रदेश के सचिव अधिवक्ता पवन कुमार , शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष गोलू सिंह, मुखिया राजू ठाकुर, महासचिव  रणधीर कुमार सिंह, सांतनु सत्यम तिवारी, मुरारी झा, सुजय देव, भोजपुरी गायक प्रवीण सम्राट, स्वर्गीय देव के प्रति श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *