खबरें बिहार

महापुरूषों के स्मारक स्थल पर स्वच्छता अभियान चला एवं प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भाजपा ने सेवा सुशासन और गरीब कल्याण पर्व का किया शुभारंभ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार ने स्वच्छता को लेकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सपने को साकार करने और बड़ी संख्या में लोगों के जीवन में बदलाव लाने का काम किया है : रंजन
मुजफ्फरपुर (जनमन भारत संवाददाता)। मोदी सरकार के 8 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भाजपा के देशव्यापी कार्यक्रम सेवा सुशासन और गरीब कल्याण पर्व के तहत आज भाजपा किसान मोर्चा ने शहर के विभिन्न स्थानों पर महापुरूषों के स्मारक स्थल पर साफ सफाई कर स्वच्छता अभियान चलाया।
इस क्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष रंजन कुमार एवं किसान मोर्चा अध्यक्ष उमेश पाण्डेय के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्थानीय छाता बाजार स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, कंपनी बाग स्थित अमर शहीद खुदीराम बोस, प्रफुल्ल चाकी एवं बैरिया स्थित बैकुंठ शुक्ल की प्रतिमा स्थल की सफाई कर महापुरूषों की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष रंजन कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वच्छता को लेकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सपने को साकार करने और बड़ी संख्या में लोगों के जीवन में बदलाव लाने का काम किया है। प्रधानमंत्री मोदी ने प्रधानमंत्री बनते ही स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत का नारा दिया था जिसको मंत्र मानकर आज भाजपा कार्यकर्ता आगे बढ़ रहे हैं। कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार की यह दृष्टि है कि इस देश के हर व्यक्ति को सरकार के विकासशील कार्यो का लाभ मिले ।
उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता सेवा सुशासन और गरीब कल्याण पर्व के तहत विभिन्न स्तरों पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के माध्यम से अभियान चला कर बूथ स्तर पर केन्द्र सरकार की जन-कल्याणकारी योजनाओं से लोगों को अवगत कराएंगे।
वहीं भाजपा किसान मोर्चा अध्यक्ष उमेश पाण्डेय ने कहा कि भाजपा और उसके कार्यकर्ता हमेशा रचनात्मक और सामाजिक कार्य में लगे रहते हैं। प्रधानमंत्री मोदी के स्वच्छ भारत के सपनों के साथ केन्द्र की कल्याणकारी योजनाओं को पूरा करने के लिए भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता समर्पित है।
किसान मोर्चा अध्यक्ष ने कहा कि इस क्रम में कल किसान मोर्चा द्वारा जिला स्तरीय प्रधानमंत्री धन्यवाद पदयात्रा सह आभार सभा का आयोजन किया जाना है। जिसमें बड़ी संख्या किसान और छात्र नौजवान शामिल होंगे।
इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला महामंत्री सह मुख्यालय प्रभारी सचिन कुमार, महामंत्री धर्मेंद्र साहु, जिला उपाध्यक्ष
सह किसान मोर्चा प्रभारी
मनीष कुमार, जिला उपाध्यक्ष हरिमोहन चौधरी, लखन लाल सिंह रमन, विजय पाण्डेय, नंदकिशोर पासवान, धनंजय झा, अलिमुद्दिन चुन्नू, प्रणव भूषण मोनी, उदय प्रताप नन्हें, प्रदुमन राणा, पंकज प्रकाश, मनोज नेता आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *