खबरें बिहार

अखंड भारत पुरोहित महासभा के तत्वाधान में श्रावण पूर्णिमा रक्षाबंधन के अवसर पर पौधरोपण एवं रक्षाबंधन किया गया

मुजफ्फरपुर (जनमन भारत संवाददाता)। अखंड भारत पुरोहित महासभा के तत्वाधान में श्रावण पूर्णिमा रक्षाबंधन के पुनीत पर्व के शुभ अवसर पर माता बगलामुखी मंदिर प्रांगण  पौधरोपण एवं रक्षाबंधन किया गया। आचार्य वशिष्ठ तिवारी के अध्यक्षता में सावन पूर्णिमा पर बेल वृक्ष का पौधा लगाया गया एवं श्री गणेश जी महाराज कार्तिकेय जी महाराज भगवान श्री कृष्ण एवं भगवान भोलेनाथ को रक्षा सूत्र बांधकर भगवान भोलेनाथ से संपूर्ण विश्व की शांति की कामना किया गया वही महासभा के अध्यक्ष पंडित हरिशंकर पाठक ने  बेल वृक्ष के महत्व के संबंध में विस्तार से बताया।
भगवान शिव को बेल वृक्ष बेलपत्र अत्यंत प्रिय है। शिव पुराण के अनुसार मठ मंदिर एवं घर में बेलपत्र का पौधा होने से भक्तों के  बुरे कर्मों का प्रभाव नष्ट हो जाता है सिर्फ दर्शन मात्र से अक्षय फल की प्राप्ति होती है। जिस स्थान पर बेलपत्र का पौधा लगाया जाता है वह काशी तीर्थ के समान पवित्र और पूजनीय स्थल बन जाता है। तथा मठ मंदिर एवं घर सभी प्रकार की तंत्र बाधाओं से मुक्त हो जाते हैं। ऐसे में यदि आपके आसपास मठ मंदिर एवं घर में बेलपत्र लगाने की जगह नहीं है तो किसी गमले में यह पौधा लगा सकते हैं। पौधा ज्यादा बड़ा हो जाने पर आप इसे किसी मंदिर या तीर्थ स्थान पर दान कर दें और दूसरा पौधा लगाएं।
वही सभी आचार्य पुरोहितों ने स्वर प्रथम गणेश जी कार्तिकेय जी भगवान श्री कृष्ण एवं भगवान भोलेनाथ को रक्षा सूत्र बांधा गया एवं भोलेनाथ से प्रार्थना किया गया कि पूरे विश्व में महादेव शांति एवं सुख में प्रदान करें इसमें मुख्य रूप से शामिल हुए
पंडित पवन तिवारी, पंडित राम कुमार मिश्र, पंडित पंकज कुमार भट्ट, पंडित श्रीकांत कुमार झा, पंडित रजनीकांत झा, पंडित गौरव कुमार झा, पंडित सौरभ कुमार झा आचार्य संजय तिवारी मुख्य रूप से शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *