खबरें बिहार

भाजपा महिला सशक्तिकरण और महिलाओं के उत्थान के लिए काम कर रही है: सुमित्रा जी लालू

मुजफ्फरपुर (जनमन भारत संवाददाता)। भारतीय जनता पार्टी के प्रवास कार्यक्रम प्रारूप के तहत गुरुवार को राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य सुमित्रा जी लालू और राजस्थान की महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष अलका मुद्रा का भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की जिला ईकाई द्वारा भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम संयोजक भाजपा जिला महामंत्री रीता पराशर ने सभी मुख्य अतिथियों का शॉल और माला पहनाकर स्वागत किया। इसके बाद महिला मोर्चा द्वारा आयोजित सदस्यता ग्रहण समारोह में आगंतुक अतिथियों के सामने बड़ी संख्या में सदस्यता दिलवाई गयी। वही स्वागत गान करके कविता ओझा ने उनका स्वागत किया। सभी अतिथियों ने मिठनपुरा स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल के प्रांगण में वृक्षारोपण किया गया।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य सुमित्रा जी लालू ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है और आप इसी से अंदाजा लगा सकते हैं कि मैं नॉर्थ ईस्ट से बिहार आई हूं और पार्टी ने मुझे मौका दिया है कि मैं आज आप लोगों के बीच अपनी बातों को रख रही हूं। पार्टी महिला सशक्तिकरण और महिलाओं के उत्थान के लिए काम कर रही है। आजादी के बाद यह पहली ऐसी सरकार है। जिसमें महिलाओं की भागीदारी सबसे अधिक है।
वही राजस्थान की प्रदेश अध्यक्ष अलका मुद्रा ने कहा कि भाजपा ने महिलाओं को बेहतर अवसर दिया है और सत्ता सहित राजनीतिक भागीदारी भी दी है।   बखरी स्थित भारत गैस एजेंसी द्वारा उज्जवला गैस योजना के तहत 20 लाभार्थियों के बीच गैस कनेक्शन का वितरण किया गया। कार्येक्रम के दौरान कंचन देवी,प्रदेश समिति सदस्य कंचन देवी, जिला उपाध्यक्ष निर्मला साहू, यशस्वी नव श्री, मंजू सिंह, सिमरन साहनी, रेखा सिंह, तारा गुप्ता, बॉबी समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *