मुजफ्फरपुर(जनमन भारत संवाददाता)। वसुधा कल्याण आश्रम के महिला प्रकोष्ठ ‘मैत्रेयी संघ’ द्वारा मुजफ्फरपुर सिकंदरपुर सीढ़ीघाट पर मकर संक्रांति के पावन अवसर पर जरूरतमंद महिलाओं, बच्चों एवं बुजुर्गों के बीच चूड़ा, तिलकुट, लाई आदि का वितरण किया गया है। इसके साथ ही कोरोना प्रोटोकॉल का ध्यान रखते हुए सभी को स्वच्छता के लिए जागरूक करते हुए मास्क का वितरण भी किया गया है। मैत्रीय संघ की बिहार प्रदेश अध्यक्षा डॉ अंजलि स्वरूप ने कहा कि परम पूज्य आचार्य पावन महाराज जी के नेतृत्व में ‘मैत्रेयी संघ’ प्रकृति एवं जीवजगत की सेवा में नित नवीन कीर्तिमान स्थापित करेगी। संस्था के संस्थापक आध्यात्मिक गुरु आचार्य पावन महाराज जी ने हैदराबाद से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी संघमित्रों एवं मैत्रेयी गणों को मकर संक्रांति की शुभकामनाओं के साथ अशीष प्रदान करते हुए कहा कि ‘उत्सव भाव’ सनातम जीवन शैली का मूल भाव है और अपनी कर्तव्यनिष्ठा के बोध से ‘कल्याण संघ’ वसुधा के प्रत्येक व्यक्ति को इस उत्सव भाव से तृप्त करने का प्रयास करता रहेगा। इस अवसर पर सरिता शेखर, डॉ कौटिल्य स्वरूप, महंत राम लगन दास, वरुणाराधना के बिहार प्रदेश अध्यक्ष नरेश कश्यप, राजकुमार, बिहार प्रदेश प्रवक्ता सुमन वृक्ष, तरुण मित्र प्रज्ञा परिषद् के बिहार प्रदेश अध्यक्ष देवेश्वर कुमार, शिक्षक संघ के अध्यक्ष चंद्रशेखर, गुंजन राकेश एवं वसुधा कल्याण आश्रम के अन्य सदस्यगणों के साथ स्थानीय लोग भी उपस्थित थे।
