खबरें बिहार

चंद्रकिरण देवी फाउंडेशन द्वारा कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया

वैशाली (जनमन भारत संवाददाता)। भगवानपुर प्रखंड के असोई गांव में चंद्रकिरण देवी फाउंडेशन द्वारा कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नव वर्ष के अवसर पर गरीब और असहाय लोग को ठंड से बचाने के लिए फाउंडेशन ने मुहिम चलाई है। जिसके तहत कंबल वितरण किया गया।
संस्था की अध्यक्ष मंजू किशोर ने कहा कि गांव में वैसे गरीब, असहाय, विकलांग लोगों के लिए संस्था के माध्यम से 140 कम्बल मुहैया कराया गया है। जो लाचार, बेबस व गरीब होने के कारण इस कड़ाके की ठंड में किसी तरह अपना जीवन गुजर बसर कर रहे हैं। उनलोगों को चिन्हित कर कम्बल का वितरण किया गया है। उन्होंने बताया कि आने वाले समय मे ठंड का प्रकोप ओर ज्यादा बढ़ने की संभावना है। जिसके कारण  कंबल  गरीब,निसहाय लोगों को  वितरण किया गया।
इस अवसर पर अवनीश किशोर, प्रीतिश किशोर समेत फाउंडेशन के कई अन्य सदस्य के अलावा स्थानीय लोग बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *