खबरें बिहार

पटना से प्रकाशित समकालीन तापमान के प्रबंध संपादक अरविंद कुमार झा के निधन पर शोक की लहर

पटना (जनमन भारत संवाददाता)। पटना से प्रकाशित समकालीन तापमान के प्रबंध संपादक अरविंद कुमार झा की मृत्यु रविवार को करीब साढ़े चार बजे शाम को हार्ड अटैक से हो गयी। वे करीब 69 वर्ष के थे। वे अपने पैतृक गांव गोरौल में अंतिम सांसे ली। स्व. झा तापमान से पहले टाईम्स ऑफ इंडिया के वैशाली ज़िला रिपोर्टर थे। इसके बाद कोलकता से प्रकाशित एक अंग्रेजी दैनिक के पटना ब्यूरो रह चुके थे। उनके निधन से पत्रकारिता जगत को बहुत बड़ी क्षति हुई है। उनके निधन की खबर फैलते ही शोक की लहर दौड़ गयी है।
पूर्व मंत्री व भूमिहार- ब्राह्मण सामाजिक फ्रंट के कार्यकारिणी अध्यक्ष ई. अजित कुमार ने शोक व्यक्त करते हुये कहा कि वरिष्ठ पत्रकार अरविंद कुमार झा की असामयिक मृत्यु समाज और पत्रकारिता के क्षेत्र में एक अपूरणीय क्षति है।उन्होंने कहा कि झा जी बहुत ही मिलनसार व्यक्ति थे। उनकी लेखनी समाज मे व्याप्त कुरीतियों पर प्रहार करता था। वहीं बेसहारों को न्याय दिलाने के लिये भी वे लेखनी के माध्यम से हमेशा प्रयत्नशील रहते थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *