खबरें बिहार

हनुमान जी के प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष में अष्टयाम संकीर्तन यज्ञ प्रारंभ

वैशाली (वरुण कुमार)। जिले के भगवानपुर प्रखंड के हरिबंसपुर गांव स्थित मां भगवती स्थान मे हनुमत प्राण-प्रतिष्ठा के उपलक्ष में 24 घंटे का अष्टयाम संकीर्तन यज्ञ प्रारंभ हुआ। आचार्य सुजीत शास्त्री (मिट्ठू बाबा),पंडित रामप्रवेश मिश्रा,पंडित सूरज शास्त्री,पंडित सोनु शंकर पाण्डेय के सामूहिक मंत्रोचार से पूरा क्षेत्र भक्ति मे लीन हो गया। यज्ञ के प्रधान यजमान विरचंद कुमार एवं अजीत कुमार ने बताया कि यज्ञ के पूर्णाहुति के बाद रात्रि में जाने-माने कलाकार के द्वारा विवाह कीर्तन का आयोजन किया गया है।
यज्ञ में हजारों की संख्या में पुरुष महिला एवं बच्चों ने भाग लिया। मिट्ठू बाबा ने बताया वस्तुत: पर्यावरण को शुद्ध बनाने का एकमात्र उपाय यज्ञ है। यज्ञ प्रकृति के निकट रहने का साधन है। रोग-नाशक औषधियों से किया यज्ञ रोग निवारण वातावरण को प्रदूषण से मुक्त करके स्वस्थ रहने में सहायक होता है। आधुनिक चिकित्सा विज्ञान ने भी परीक्षण करके यज्ञ द्वारा वायु की शुद्धि होकर रोग निवारण की इस वैदिक मान्यता को स्वीकार किया है।
यज्ञ को सफल बनाने मे विरचंद कुमार, अजीत कुमार, योगेंद्र सिंह, अरविंद सिंह, दिनेश सिंह, डाक्टर राजीव, डाक्टर सतीश, डाक्टर देवेंद्र,ब्रजेश, विकास, मिथलेश चौधरी, सहित समस्त ग्रामवासी तत्पर हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *