खबरें बिहार

पूर्व जिला महामंत्री आलोक वर्मा के असमायीक निधन पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष मनीष कुमार सहित कई संस्थाओं ने शोक व्यक्त किया

मुजफ्फरपुर (वरुण कुमार)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूर्व नगर मंत्री भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व जिला महामंत्री आलोक वर्मा के असमायीक निधन पर शोक व्यक्त करते हुए भाजपा जिला उपाध्यक्ष मनीष कुमार ने कहा कि उनका निधन एक अपूरणीय क्षति है। आलोक वर्मा एक कुशल सामाजिक कार्यकर्ता तथा किसी भी बात को वेवाक रखने के लिए जाने जाते थे। कल रात्रि दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया। प्रभु अपने श्री चरणों में उन्हें स्थान दें एवं इस विषम परिस्थिति एवं दुख को सहन करने का उनके परिवार को धैर्य प्रदान करें। वही भाजपा नेता आलोक वर्मा के निधन पर वनवासी कल्याण आश्रम में शोक व्यक्त करते हुए कहा गया की वो अपना जीवन समाज सेवा में अर्पित कर सदा जनकल्याण में लगे थे।

30 वर्षो के सामाजिक जीवन में अखील भारतीय विद्यार्थी परिषद से ले कर भाजपा के विभिन्न पदों को उन्होंने सुसज्जित किया।
शोक व्यक्त करने वालो में प्रांत महामंत्री अजय नारायण सिंहा, राकेश सम्राट, अनिल कुमार सिंहा, पंकज प्रकाश, रमेश केजरीवाल, श्याम सुंदर भारतिया व अन्य कई पदाधिकारी शमिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *