खबरें बिहार

विधानसभा अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार निजी दौरे पर मुजफ्फरपुर पहुँचे नंद किशोर यादव का भव्य स्वागत किया गया

मुजफ्फरपुर (वरुण कुमार)। विधानसभा अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार निजी दौरे पर मुजफ्फरपुर पहुँचे विधानसभा अध्यक्ष नंद किशोर यादव का सोमवार को चक्कर मैदान स्थित भाजयूमो जिलाध्यक्ष भारत रत्न यादव के आवास पर जिला भाजपा के महामंत्री सह मुख्यालय प्रभारी सचिन कुमार के नेतृत्व में भाजपा नेता एवं कार्यकर्ताओं ने गर्म जोशी से स्वागत किया। जिला भाजपा की ओर से बाबा गरीबनाथ का प्रतीक चिह्न उन्हें भेंट की गई। इस दौरान मुख्य रूप से  जिला महामंत्री धर्मेंद्र साहू, जिला मंत्री धनंजय झा, किसान मोर्चा अध्यक्ष विजय पांडेय,  महिला मोर्चा अध्यक्ष राशि खत्री, जिला मीडिया प्रभारी आशीष श्रीवास्तव, विन्देश्वर सहनी, तेज नारायण शर्मा, हरिमोहन चौधरी, प्रकाश बबलू, केशव चौबे, उत्पल रंजन, ममता कुमारी, आदित्य कश्यप, शान्तनु शेखर, दीपक कुमार, श्लोक कुमार, चंदन यादव, अनिल गुप्ता आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *