मुजफ्फरपुर (वरुण कुमार)। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक देश की राजनीति के आइकॉन अरविंद केजरीवाल अपनी कर्मठता और संघर्ष से सकारात्मक राजनीति का जो अद्वितीय मॉडल स्थापित किया है वह काबिले तारीफ है। उक्त बाते पारू प्रखंड के महम्मदपुर स्कूल के प्रांगण में आम आदमी पार्टी द्वारा आयोजित मै भी केजरीवाल अभियान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. हेम नारायण विश्वकर्मा ने कहा। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल के काम का डंका देश दुनिया में बज रहा है।पुरे देश की जनता अरविंद केजरीवाल के तरफ आशा भरी निगाहों से देख रही है। होप औफ इंडिया बन चुके अरविंद केजरीवाल की बढ़ती लोकप्रियता और स्वीकार्यता से भाजपा सकते में आ गई है,घबराई हुई भाजपा बेचैन हो कर आम आदमी पार्टी के खिलाफ तरह तरह के षड्यंत्र करने में लगी है। यही कारण है कि पहले सत्येन्द्र जैन,फिर मनीष सिसोदिया अब संजय सिंह की गिरफ्तारी अकारण और अवैध तरीके से की गई है। लेकिन देश की जनता सब जानती है और आने वाले लोकसभा चुनाव में अहंकार और तानाशाही का भी भाजपा के साथ ही सफाया हो जाएगा।
पार्टी के जिलाध्यक्ष संजय कुमार मयंक ने कहा कि दिल्ली और पंजाब मॉडल की सरकार पूरे देश के लोग चाहते हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जो काम की राजनीति को स्थापित कर देश और दुनिया को जो राह दिखाई है।
विधानसभा प्रभारी डॉ. जमील अहमद ने कहा कि आने वाले समय में आम आदमी पार्टी देश में एक मॉडल के रूप में स्थापित होगी।
बैठक की अध्यक्षता पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष मदन कुमार यादव व संचालन सरैया अध्यक्ष शंकर प्रसाद कुशवाहा ने किया।
मौके पर वीरेंद्र राय, रणवीर यादव, सुरेश राय, मुन्ना कुमार यादव, चंद्रजीत राय, शंकर राय, रामचंद्र सहनी, रामस्वरूप सहनी, नागेंद्र सहनी, ननकी पासवान, श्रीकांत राय, मुसाफिर राय, सुबोध कुमार शर्मा आदि मौजूद थे।