खबरें बिहार

युवा रालोजद ने राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा का जन्मदिन मनाया

मुजफ्फरपुर (वरुण कुमार)। राष्ट्रीय लोक जनता दल (रालोजद) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा के जन्मदिन के अवसर पर सिकंदरपुर स्थित मुक्तिधाम में चल रही अप्पन पाठशाला में बच्चो के बीच पाठ्य सामग्री और फल का वितरण करने के बाद केक काटकर जन्मदिन मनाया गया। इसमें पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष सह बिहार संगठन प्रभारी मदन चौधरी और जिला प्रधान महासचिव दिलीप कुशवाहा ने सहयोग किया।
उन्होंने कहा कि गरीबों का नेता सड़क से सदन तक शिक्षा के प्रति आवाज बुलंद कर रहा है। इसलिए पार्टी सुप्रीमो उपेंद्र कुशवाहा जी के जन्मदिन पर अप्पन पाठशाला में गरीब एवं दलित बच्चों के बीच जन्मदिन के उपलक्ष्य में उनके लंबी उम्र की कामना करते हुए पठन पाठन सामग्री और फल का बच्चों के बीच वितरण किया गया। मुक्तिधाम स्थित बच्चों के द्वारा केक काटा गया।
 राष्ट्रीय लोक जनता दल के युवा जिला अध्यक्ष चंदन श्रीवास्तव ने कहा कि हमारी पार्टी बिहार में शिक्षा के विकास को लेकर सतत प्रयासरत रही है। क्योंकि शिक्षा ही एक ऐसा माध्यम हैं। जिसके रास्ते पर चलकर हम अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं। हमारी पार्टी बिहार में शिक्षा के बेहतरी के लिए कल भी काम कर रही थी, आज भी काम कर रही है और आगे भी करती रहेगी।
अप्पन पाठशाला के संस्थापक सुमित कुमार ने कहा कि शिक्षा की ज्योति विश्व को नया रास्ता दिखलाती है। आज के यही नन्हे मुन्ने बच्चे कल देश का भविष्य सवारेंगे। इसलिए हमें इनके उत्थान और समुचित विकास पर काम करना होगा।
इस अवसर पर राज कुमार सहनी, उमेश गुप्ता, चंदन कुशवाहा, निखिल शर्मा, रोशन कुशवाहा, अरविंद कुशवाहा एवं दर्जनों नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *