खबरें बिहार

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष में अष्टयाम संकीर्तन यज्ञ प्रारंभ

मुजफ्फरपुर (वरुण कुमार)। भगवानपुर प्रखंड के कैलीटांड गांव स्थित मां भगवती स्थान पर अयोध्या में राम लला के प्राण-प्रतिष्ठा के उपलक्ष में 24 घंटे का अष्टयाम संकीर्तन यज्ञ प्रारंभ हुआ। आचार्य सुजीत शास्त्री (मिट्ठू बाबा),पंडित विद्याभूषण द्विवेदी, पंडित सूरज शास्त्री के सामूहिक मंत्रोचार से पूरा क्षेत्र भक्ति मे लीन हो गया। यज्ञ के प्रधान यजमान उमेश सिंह ने बताया कि यज्ञ के पूर्णाहुति के बाद रात्रि में जाने-माने कलाकार के द्वारा विवाह कीर्तन का आयोजन किया गया है। यज्ञ में हजारों की संख्या में पुरुष महिला एवं बच्चों ने भाग लिया।
मिट्ठू बाबा ने बताया वस्तुत: पर्यावरण को शुद्ध बनाने का एकमात्र उपाय यज्ञ है। यज्ञ प्रकृति के निकट रहने का साधन है। रोग-नाशक औषधियों से किया यज्ञ रोग निवारण वातावरण को प्रदूषण से मुक्त करके स्वस्थ रहने में सहायक होता है। आधुनिक चिकित्सा विज्ञान ने भी परीक्षण करके यज्ञ द्वारा वायु की शुद्धि होकर रोग निवारण की इस वैदिक मान्यता को स्वीकार किया है।
यज्ञ को सफल बनाने मे डॉक्टर अखिलेश्वर प्रसाद सिंह, पंचायत समिति सदस्य प्रशांत कुमार, ब्रिजिशोर सिंह, वशिष्ठ नारायण सिंह, कुणाल कुमार, विक्की कुमार सहित पूरे ग्रामवासी  तन मन से तत्पर हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *