खबरें बिहार

इनर व्हील क्लब ऑफ़ मुजफ्फरपुर द्वारा इनर व्हील डे मनाया गया

मुजफ्फरपुर (वरुण कुमार)। इनर व्हील क्लब ऑफ़ मुजफ्फरपुर द्वारा इनर व्हील डे मनाया गया। इस साल इनर व्हील का 100 वर्ष पूरा हुआ है। इसे लेकर सभी सदस्यों ने इसका शताब्दी वर्ष मनाया।  क्लब की अध्यक्ष रीना सिंह ने कहा कि हम सभी सदस्यों ने मिलकर इनर व्हील के 100 वर्ष पूरे होने पर केक काटा और जरूरतमंद बच्चों के बीच कॉपी, कलम, पेंसिल, रबर, कटर, स्कूल बैग आदि का वितरण किया। इन सभी पर इनर व्हील का लोगो लगा हुआ था।
साथ ही हम सभी सदस्यों ने मिलकर पर्यावरण संतुलन के लिए पौधारोपण किया। इस अवसर पर क्लब की अध्यक्ष रीना सिंह ने कहा कि जिसप्रकार शरीर को पोषण के लिए भोजन की आवश्यकता होती है, ठीक उसी प्रकार पर्यावरण को शुद्ध रखने के लिए पेड़-पौधों की आवश्यकता होती है। पेड़-पौधे पर्यावरण की अशुद्धियों को सोख लेते हैं और हमें शुद्ध प्राणदायिनी वायु देते हैं। इसकी निरंतरता बनाए रखने के लिए हमें अधिक से अधिक पेड़-पौधे लगाने चाहिए। पेड़-पौधे लगाने के बाद उनका संरक्षण करना भी बहुत अनिवार्य है।
 इस अवसर पर अंजना चौधरी, डॉली  श्रीवास्तव, प्रीति राज, सुधा प्रसाद, पुष्पा प्रसाद, रूपा सिन्हा,  सुजाता श्रीवास्तव, मंगला बंसल, निशा जयसवाल, रूबी जायसवाल, वंदना जायसवाल, जयंती कुमारी समेत बड़ी संख्या में क्लब की महिला सदस्य उपस्थित थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *