कहानियां

प्रद्युम्न रंजन राणा बने बिहार भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रवक्ता

मुजफ्फरपुर (वरुण कुमार)। भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बलराम मंडल ने बुधवार को बिहार भाजपा के ओबीसी मोर्चा के टीम की घोषणा की जिसमे प्रद्युम्न रंजन राणा को बिहार प्रदेश भाजपा ओबीसी मोर्चा का प्रवक्ता मनोनित किया है।
   बता दे कि श्री प्रद्युम्न राणा  इसके पहले जिला भाजपा प्रवक्ता और मीडिया प्रभारी रह चुके है ये 2011 से पार्टी के विभिन्न पदो पर रह चुके है 2016 में इन्हे बूथ अध्यक्ष बनाया गया था। श्री राणा एक अच्छे वक्ता के रूप में गिने जाते हैं ।2020 के विधानसभा चुनाव में ये 37 दिन प्रवास में थें। प्रदुमन राणा ने भौतिकी शास्त्र में एमएससी की डिग्री ली है और इन्होंने आईएएस की तैयारी छोड़कर राजनीति के क्षेत्र में प्रवेश किया।।ज्ञात हो की श्री राणा मूल रूप से मुजफ्फरपुर जिला के मीनापुर थाना अंतर्गत भटौलीया गांव के निवासी है इनके पिता स्वर्गीय राजीव  लोचन राणा जे पी सेनानी थे वह जे०पी मूवमेंट में दो बार जेल यात्रा भी किए थे। वो जनता पार्टी की टिकट पर दो बार विधानसभा का चुनाव एक बार गोविंदगंज और एक बार मीनापुर से लड़े थे वो जनता पार्टी में प्रदेश उपाध्यक्ष से लेकर राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य भी रह चुके थे।
   इनके नियुक्ति पर सांसद अजय निषाद,प्रदेश महामंत्री राजेश वर्मा ,जिलाध्यक्ष रंजन कुमार,पुर्व मंत्री सुरेश कुमार शर्मा,रामसुरत राय,विधायक अशोक सिंह,केदार गुप्ता,अरूण सिंह,राजू सिंह,पूर्व विधायक बेबी कुमारी,पूर्व डिप्टी मेयर विवेक कुमार,मीनापुर प्रत्याशी अजय कुशवाहा,डाॅ ममता रानी,प्रदेश मीडिया सह प्रभारी प्रभात कुमार,डाॅ तारण राय,विष्णुकांत झा,पूर्व जिलाध्यक्ष डाॅ अरविंद सिंह,रविन्द्र प्रसाद सिंह ,प्रणव भूषण मोनीआदि ने इन्हे बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *