खबरें बिहार

पूर्व मंत्री ने एस आर टी स्कूल के बच्चों के बीच मेडल एवं प्रशस्ति पत्र वितरण किया

मुजफ्फरपुर (वरुण कुमार)। भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री अजीत कुमार ने गुरुवार को रौतनिया स्थित एसआरटी स्कूल के वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता  समारोह समारोह में  मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर खेलकूद में सफल छात्र- छात्राओं  के बीच मेडल एवं प्रशस्ति पत्र  वितरण किया। इससे पूर्व उन्होंने दीप जलाकर इस कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया।
        श्री  कुमार ने इस मौके पर उपस्थित बच्चों को संबोधित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य का कामना किया। साथ ही उन्होंने  रौतनिया चौर जैसे निर्जन स्थान में एस आर टी जैसा प्रतिष्ठित विद्यालय का स्थापना कर स्थानीय बच्चों को बेहतर शिक्षा प्रदान करने के लिए स्कूल के निदेशक डॉक्टर आर ठाकुर के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दिया। विद्यालय परिसर में महात्मा बुद्ध का भव्य प्रतिमा एवं अन्य महापुरुषों के कृति को प्रदर्शित करने के लिए  श्री कुमार ने विद्यालय परिवार को  धन्यवाद दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के निदेशक डॉक्टर आर ठाकुर ने किया।
                            इस मौके पर विद्यालय के बच्चों ने अपने संगीत के माध्यम से आगत अतिथियों का स्वागत किया एवं उन्हें पुष्प गुछ भेंट किया।
               इस अवसर पर कार्यक्रम में स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता मोहम्मद शमीम, मोहम्मद सगीर, अंकेश कुमार ओझा, पूर्व सरपंच मनोज कुमार सिंह, दिनेश पासवान, जय किशन कुमार चौहान, अरुण यादव सहित कई प्रमुख लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *