खबरें बिहार

देश की तरक्की के लिए नारी शक्ति का सम्मान जरूरी’: धर्म शिला गुप्ता

–महिला आरक्षण विधेयक कोई सामान्य कानून नहीं, यह नए भारत की नई लोकतांत्रिक प्रतिबद्धता का उद्घोष है
–आगामी 05 नवंबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का मुजफ्फरपुर में प्रस्तावित कार्यक्रम में नारी शक्ति भारी संख्या में उपस्थित हो वंदन अधिनियम पर आभार व्यक्त करेंगी
मुजफ्फरपुर (वरुण कुमार)। भाजपा महिला मोर्चा ने शनिवार को महिला सम्मान समारोह आयोजित कर समाज के प्रबुद्ध एवं आत्मनिर्भर महिलाओं, महिला खिलाड़ी(स्पोर्ट्स गर्ल), किन्नर समाज, एवं पार्टी के वरिष्ठ महिला कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया। साथ ही सभी महिलाओं ने केंद्र की मोदी सरकार को नारी शक्ति अधिनियम के जरिए लोकतंत्र में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष राशि खत्री के नेतृत्व में गौशाला रोड स्थित महथा कोठी में आयोजित महिला सम्मान समारोह में उपस्थित सभी महिला पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष धर्मशिला गुप्ता के मुजफ्फरपुर आगमन पर ढोल बाजे से उनका स्वागत अभिनंदन किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश महिला अध्यक्ष धर्म शिला गुप्ता ने महिला कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए कहा,, भारत के नव निर्माण और भारत के अस्तित्व के साथ खिलवाड़ करने वाले राजनीतिक युद्ध वाले कालखंड में, देश बिहार और तिरहुत के महिलाओं का राष्ट्रवाद के मजबूती के लिए योगदान का बड़ा महत्व है। आज देशभर के महिलाओं को भरपूर सम्मान और मजबूती के लिए भाजपा के सर्वोच्च चेहरा देश के प्रधानमंत्री एवं दुनिया के यशस्वी अंतर्राष्ट्रीय नेता माननीय नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में हम महिलाओं को हर प्रकार से मजबूत करने का काम किया गया है। प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला गैस योजना, फ्री राशन योजना, नल जल योजना,महिलाओं के स्वरोजगार रोजगार की योजना, महिलाओं के सुरक्षा की विशेष योजना और सबसे बड़ी योजना देशभर के महिलाओं को 33 प्रतिशत महिला आरक्षण की योजना। आदरणीय प्रधानमंत्री मोदी जी महिलाओं को सदैव सशक्त करते हैं, वहीं भाजपा विरोधी विपक्षी दलों द्वारा, महिलाओं के बारे में बुरे बोल के साथ बुरी हरकत का शिकार बनाने का काम किया जाता है। लालू राबड़ी के शासन में आईएएस की पत्नी के साथ तक बलात्कार का खुला खेल खेला गया। सरेराह महिलाओं की इज्जत आबरू को लूटा जाता रहा। आज नीतीश लालू के गठजोड़ वाले सरकार में भी बिहार की महिलाओं के साथ इसी प्रकार का कुकृत्य रोज ब रोज जारी है। अखबार के पन्नों में इस प्रकार के घटनाओं का भरमार है। माताओं बहनों, इसी मुजफ्फरपुर में बालिका गृह कांड जैसा घिनौना खेल खेला जाता रहा। मंत्री तक को इस्तीफा देना पड़ा।
आज बिहार में महिलाओं के सुरक्षा पर फिर से भारी खतरा है। बिहार में सभी विभागों में लूट मार, भारी स्तर के घूसखोरी, सड़कों पुल पुलिया का घटिया काम ही इसकी पहचान हो गया है। हम सब को मिलकर बिहार को फिर से सुरक्षित एवं सशक्त बनाना होगा। बेहतर और विकासशील बिहार बनाने के लिए भाजपा की सरकार केंद्र एवं राज्य में भी हर हाल में लाना होगा। दिल्ली और पटना में भाजपा सरकार स्थापित करना होगा। अतः आईए हम सब संकल्प लें की, आगामी लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी जी को फिर से भारी बहुमत से प्रधानमंत्री बनाना है। फिर बिहार में भाजपा की राज्य सरकार की भी स्थापना करनी है। साथ ही उन्होंने 05 नवंबर को मुजफ्फरपुर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के प्रस्तावित रैली में महिलाओं को अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित हो लोकतंत्र में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु आभार व्यक्त करने की बात कही।
मौके पर जिला अध्यक्ष रंजन कुमार ने कहा कि नारी के प्रति आपका सम्मान व आदर इस बात को दिखाता है कि आप कितने सभ्य समाज का हिस्सा हैं। पूरे विश्व में भारत ही एक मात्र ऐसा देश है जहां लोग अपने राष्ट्र को भारत माता के नाम से बुलाते है। अपने लिए सम्मान की उम्मीद करना हर नारी की अपेक्षा नहीं, बल्कि अधिकार है। नारी के अनेकों रूप हर किसी के जीवन में खास भूमिका निभाते हैं। वह मां, बहन, बहू, बेटी, जीवन साथी, शिक्षक जैसे अनेक रूपों में जीवन के हर मोड़ पर साथ खड़ी होती है। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने, महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान के लिए योजनाओं के माध्यम से उन्हें बंधनमुक्त करने का हर संभव प्रयास किया है। ये अमृतकाल में सबका प्रयास से विकसित भारत के निर्माण की तरफ बहुत बड़ा बहुत मजबूत कदम है। महिलाओं का जीवन स्तर सुधारने के लिए, क्वालिटी ऑफ लाइफ बेहतर करने के लिए, वीमेन लेड डेवलपमेंट का नया युग देश में लाने की जो गारंटी,मोदी जी ने दी थी, ये उसका प्रत्यक्ष प्रमाण है। उन्होंने कहा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अगले महीने बिहार दौरे पर आनेवाले है। 05 नवंबर को मुजफ्फरपुर के पताही हवाई अड्डे पर उनकी रैली प्रस्तावित है, जिसमें महिलाओं को अग्रिम पंक्ति में रह कर प्रस्तावित कार्यक्रम का नेतृत्व कर देवी दुर्गा के हर रूप में उपस्थित होने के लिए नारी शक्ति का आवाहन किया। उन्होंने कहा मुजफ्फरपुर की जनता इस बार भारी संख्या में कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित हो इतिहास रचने का काम करेगी जिसकी गूंज दिल्ली तक सुनाई पड़ेगी।
वहीं पूर्व विधायक बेबी कुमारी ने कहा कि संसद में नारी शक्ति वंदन अधिनियम का सर्वसम्मति से पारित होना महिला नेतृत्व वाले विकास को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। वह हर मामले में आत्मनिर्भर और स्वतंत्र हैं और पुरुषों के बराबर सब कुछ करने में सक्षम भी हैं। हमें महिलाओं का सम्मान जेंडर के कारण नहीं, बल्कि स्वयं की पहचान के लिए करना होगा।हमें यह स्वीकार करना होगा कि घर और समाज की बेहतरी के लिए पुरुष और महिला दोनों समान रूप से योगदान करते हैं यह जीवन को लाने वाली महिला है।
समारोह में पूर्व विधायक बसावन भगत, प्रदेश उपाध्यक्ष ललिता कुशवाहा, राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य डॉ ममता रानी, वरिष्ठ कार्यकर्ता तारण राय, गायत्री चौधरी ने भी विचार व्यक्त किया।
संचालन मोर्चा महामंत्री गुड़िया मेहता एवं धन्यवाद ज्ञापन कुमारी ममता ने किया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से भाजपा जिला उपाध्यक्ष विशेश्वर प्रसाद शंभु, मंत्री कनक मणि, नचिकेता पांडे, युवा मोर्चा अध्यक्ष भारत रत्न यादव, मोर्चा प्रभारी टिंकू शुक्ला, पिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष विकास गुप्ता, विजय पांडे, जिला मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल, सोनी सिंह, मीना कुमुद, आरती सिंहा, पल्लवी दत्ता, सुंदरी देवी, सपना महता, पिंकी देवी आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *